{"_id":"5d9760838ebc3e93d9658fef","slug":"son-killed-mother-in-gonda-of-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोंडा में खाना बना रही मां को कल्युगी बेटे ने ईंट से सिर कुचलकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में खाना बना रही मां को कल्युगी बेटे ने ईंट से सिर कुचलकर मार डाला
Fri, 04 Oct 2019 08:38 PM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 04 Oct 2019 08:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
गोंडा में कलियुगी बेटे की करतूत ने मां बेटे के अनमोल रिश्ते को कलंकित कर दिया। आवेश में आए बेटे ने गुरुवार देर रात मां के सिर में ईंट के लगातार प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
गांव सुबकरा निवासी करीब साठ वर्षीय कल्लन उर्फ राजबाला पत्नी गृहपाल सिंह गुरुवार रात करीब आठ बजे चूल्हे पर खाना बना रहीं थीं। गृहपाल सिंह घर से बाहर थे। इसी दौरान उनका पुत्र ओमदत्त वहां आया।
किसी बात को लेकर मां से झगड़ा करने लगा। घर में उस दौरान मां बेटे ही थे। ओमदत्त अपनी मां से हाथापाई करने लगा। बाद में ईंट उठाकर निर्दयता के साथ मां के सिर पर लगातार कई प्रहार करता रहा।

Trending Videos
कल्लन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। गांव से किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि बेटे ने मां की हत्या कर दी है। हत्या की सूचना पर सीओ इगलास परशुराम सिंह व थाना प्रभारी अजब सिंह रात में ही घटनास्थल पर पहुंच गए।
आरोपी ओमदत्त घटना के बाद ही फरार है । पुलिस ने परिजनों से तहरीर देने व शव का पोस्टमार्टम कराने को कहा। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों की ओर पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।