फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Somewhere the effect of strictness was seen, somewhere the fear of challan was seen

Gonda News: कहीं सख्ती का असर, तो कहीं चालान का दिखा डर

Tue, 02 Sep 2025 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 02 Sep 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the effect of strictness was seen, somewhere the fear of challan was seen
सिविल लाइंस में पेट्रोल पंप पर बिना हेलमेट के पेट्रोल डलवाता बाइक सवार। - संवाद
गोंडा। जिले में नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान के दूसरे दिन मंगलवार को पेट्रोलपंपों पर कहीं सख्ती का असर दिखा तो कहीं चालान का डर रहा। 60 फीसदी दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही पेट्रोलपंपों पर पहुंचे। वहीं पंप मालिकों ने हेलमेट लगाकर पहुंचने वालों को ही पेट्रोल देने का दावा किया। अधिकारियों ने भी पेट्रोलपंपों पर पहुंचकर जांच की। एआरटीओ की टीम ने बिना हेलमेट पेट्रोल भराते 43 दो पहिया वाहनों का चालान किया है।
विज्ञापन


सिविल लाइंस स्थित एक पेट्रोलपंप पर दोपहर 02: 30 बजे कई दो पहिया वाहन चालक पेट्रोल भरवाने पहुंचे। यहां कुछ तो हेलमेट में नजर आए, लेकिन अधिकांश बिना हेलमेट के पेट्रोल भरवा रहे थे। इससे पहले ही इसी पंप पर अधिकारियों की टीम जांच के दौरान सात दो पहिया वाहन चालकों का नो हेलमेट नो फ्यूल में चालान करके निकल गई।
विज्ञापन


शहर के स्टेशन रोड पर स्थित एक पेट्रोलपंप पर दोपहर 02: 00 बजे दो पहिया वाहन चालक हेलमेट लगाकर पेट्रोल डलवाते नजर आए। बिना हेलमेट के भी कई दो पहिया वाहन चालक आए, लेकिन नाजिल मैन ने सख्ती का हवाला देते हुए पेट्रोल देने से इनकार कर दिया। पंप मालिक ने सख्ती का हवाला देते हुए बिना हेलमेट पेट्रोल दिलाने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एआरटीओ प्रशासन/प्रवर्तन आरसी भारतीय ने बताया कि अभियान के दूसरे दिन सख्ती का असर दिखाई पड़ा। दो पहिया वाहन चालक धीरे धीरे जागरूक हो रहे हैं। दूसरे दिन करीब 40 फीसदी दो पहिया वाहन चालक हेलमेट में नजर आए। 60 फीसदी ऐसे भी दिखाई पड़े, जिन्होंने हेलमेट नहीं पहन रखी थी, बावजूद पेट्रोल भरवाते मिले। बिना हेलमेट के आठ पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाते मिले 43 दो पहिया वाहनों का चालान किया गया है।


पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल की लगवाएं होर्डिंग

गोंडा। नो हेलमेट नो फ्यूल अभियान का सख्ती से पालन कराने के लिए डीएम प्रियंका निरंजन ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने के इरादे से जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर नो हेलमेट नो फ्यूल की होर्डिंग लगवाने को कहा गया है। डीएम ने निर्देश दिए कि यदि कोई भी दो पहिया वाहन चालक या बाइक पर सवार उसका साथी बिना हेलमेट के पेट्रोल पंप पर आता है तो ऐसे वाहनों में किसी भी दशा में पेट्रोल न दें। डीएम ने पेट्रोल पंप स्वामियों को निर्देशित किया कि आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराएं। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed