फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Somewhere Pradhan ji will plow the field and somewhere the girls will get married

कहीं प्रधान जी जोतेंगे खेत, तो कहीं कराएंगे लड़कियों की शादी

Wed, 14 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Somewhere Pradhan ji will plow the field and somewhere the girls will get married
गोंडा में मुजेहना के माधवगंज सरयूपुरवा में चौपाल में चुनावी चर्चा करते लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। पंचायत चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशियों का नाली खड़ंजा बनवाने व पेंशन तथा आवास दिलवाने का वादा पुराना हो चुका है। इस बार पंचायत चुनाव कुछ नए रंग रूप में सामने आ रहा है। कोई प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद फ्री में खेत जुताई करने की बात कर रहा है तो कोई पांच साल तक गांव की लड़कियों की शादी में मदद करने का वादा कर रहा है। वहीं पंचायत चुनाव में सोशल मीडिया पर हाईटेक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। गांव की चौपाल से लेकर चाय व पान की दुकानों पर सिर्फ चुनावों की चर्चा ही सुनने को मिल रही है। ऐसे में प्रत्याशी भी वोटरों को रिझाने के लिए नए तरीके से लोक लुभावने वादे कर रहे हैं। झंझरी विकास खंड के लक्ष्मणपुर हरवंश ग्राम पंचायत से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में प्रधान बनने के बाद पांच वर्ष तक गरीब किसानों का खेत जुताई सिर्फ तेल पर करने की बात लिखी।
विज्ञापन

यहीं नहीं प्रत्याशी ने जीतने के बाद बुजुर्गों को चारों धाम की यात्रा व अन्य ग्रामीणों को राम जन्मभूमि की यात्रा निशुल्क करवाने का वादा किया। प्रत्याशी ने अपने ईमानदारी का प्रमाण देने के लिए घोषणा पत्र में यह भी लिखा कि पांच साल में यदि उसके ऊपर कोई भ्रष्टाचार का आरोप लगा तो वो प्रधानी छोड़ देगा तथा साबित करने वाले को बुलेट बाइक इनाम में देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम पंचायत वीरपुर विसेन के प्रधान प्रत्याशी ने जीतने के बाद सभी लड़कियों की शादी में 11 हजार रुपये योगदान देने की बात अपने घोषणा पत्र में लिखा।
गांवों में प्रधान पद का चुनाव भी हाईटेक हो गया है। प्रधान पद का चुनाव लड़ने वाली महिलाएं, पुरुष तो घर-घर जनसंपर्क करने में जुटे हैं तो परिवार के युवा सोशल मीडिया के माध्यम से घर-घर पहुंच बना रहे हैं। गांव-गांव के युवाओं के मोबाइल नंबर एकत्रित कर व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाने के साथ हर दिन सुबह की गुड मॉर्निंग और शाम को गुड नाइट के मेसेज भेजे जा रहे हैं।
यही नहीं चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी घर के युवा के सहयोग से फेसबुक पर लाइव आकर अपने पक्ष में वोट करने की अपील कर रहे हैं। वोट मांगने के लिए हाथ जोड़कर प्रत्याशी की फोटो, वायदों के फेहरिस्त तक सोशल मीडिया के माध्यम से जन जन तक पहुंचाई जा रही है।
यही हाल जिला पंचायत चुनाव का भी है। विगत पंचायत चुनाव की अपेक्षा इस बार जिला पंचायत का भी चुनावी माहौल बदला हुआ है। प्रत्याशी पोस्टर, बैनरों के माध्यम से गांवों को पाटने के बजाय सोशल मीडिया को प्रचार का माध्यम बना रहा है। जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी ढोल नगाड़ों के साथ जनसंपर्क करने के साथ उसे फेसबुक पर लाइव दिखा रहे हैं कि कौन कौन से गांव में पहुंचे और कितनों से संपर्क किया।
फेसबुक लाइव के साथ-साथ फोटो को फेसबुक पर अपलोड किया जा रहा है। वायदों की झड़ी भी फेसबुक पर मतदाताओं तक पहुंचाई जा रही है। सोशल मीडिया पर प्रचार की कमान परिवार के युवा संभाल रहे हैं।
समाज कल्याण मंत्री समेत कई विधायक व उनके परिजन जिला पंचायत चुनाव में पार्टी से समर्थित प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने के लिए फेसबुक लाइव आकर मतदाताओं से अपील कर रहे हैं।

समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री, गौरा विधायक प्रभात वर्मा फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा समर्थित प्रत्याशी को वोट करने की अपील करते दिखाई दिए। वहीं मेहनौन विधायक विनय द्विवेदी व तरबगंज विधायक प्रतिनिधि मनोज पाण्डेय फेसबुक पर लाइव आकर भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को जिताने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed