फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Somewhere it drizzled and somewhere it rained heavily

Gonda News: कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हुई झमाझम बारिश

Wed, 17 Sep 2025 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Sep 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Somewhere it drizzled and somewhere it rained heavily
गोंडा के पोर्टरगंज में बारिश के बीच छाता लेकर जाते लोग।  -संवाद
गोंडा। जिले के विभिन्न इलाकों में बुधवार को कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश हुई। इसके चलते उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। वहीं सड़कों व कार्यालयों में जलभराव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से धान और गन्ने की फसल को संजीवनी मिल गई है।
विज्ञापन

इटियाथोक, रुपईडीह व जयप्रभाग्राम के क्षेत्र में बुधवार सुबह पांच बजे से बारिश होने लगी। करीब दो घंटों तक हुई बारिश से खेतों में मेड़ बराबर पानी भर गया। किसानों को धान व गन्ने की फसल सिंचाई करने से करीब 15 दिनों की मोहलत मिल गई। संझवल के किसान पाटनदीन ने बताया कि धान व गन्ने की फसल को पानी की जरूरत थी। बारिश होने से सिंचाई नहीं करनी पड़ेगी। हालांकि मुख्यालय सहित कई स्थानों पर हल्की बारिश ही हुई।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को हुई बारिश के बाद मेडिकल कॉलेज परिसर, ईदगाह रोड पटेलनगर, महारानीगंज सतईपुरवा सहित कई वार्डों में जलभराव होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में जांच कराने वाले मरीजों व तीमारदारों को पानी में होकर गुजरना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
बारिश को लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिला आपदा प्रबंधक राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि बारिश को लेकर सचेत रहें। अगले 24 घंटे में बारिश व 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed