फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Someone took seven rounds, someone said - Nikah is accepted

Gonda News: किसी ने लिए सात फेरे, कोई बोला- निकाह कुबूल

Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 20 Jan 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
Someone took seven rounds, someone said - Nikah is accepted
गोंडा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत सोमवार को एक तरफ वैदिक मंत्रों की गूंज रही तो दूसरी तरफ काजी ने कुरआन की आयतोंं के बीच निकाह कराया। एकसाथ 479 जोड़ों की शादी देखकर लोग गदगद रहे। अतिथियों और अधिकारियों ने नव दंपतियों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया। परिजनों की मौजूदगी में वर-वधू की विदाई की गई।
विज्ञापन

शहर में सद्भावना पुलिस चौकी के समीप मैरिज लॉन में आयोजित समारोह में जिले के सभी 16 ब्लॉकों, नगर पालिका और नगर पंचायतों के जोड़ों को बुलाया गया था। ब्लॉकवार बनाए गए काउंटरों पर अभिलेखों की जांच-पड़ताल की गई। नंबर के अनुसार जोड़ों को कार्यक्रम स्थल में प्रवेश दिया गया। पहले से बनाए गए मंडप में अग्नि को साक्षी मानकर जोड़ों ने सात फेरे लिए। मांग में सिंदूर भरने की रस्म भी निभाई गई। पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विवाह संपन्न कराया तो वहीं पीछे बने हाॅल में मुस्लिम समाज के जोड़ों को बैठाया गया था। जहां पर काजी ने निकाह संपन्न कराया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी ने बताया कि कुल 674 जोड़ों का पंजीकरण हुआ था। जिसमें 479 का विवाह कराया गया है। 430 जोड़ों का हिंदू रीति रिवाज से विवाह संपन्न हुआ और 49 जोड़ों का निकाह कराया गया। सभी नव दंपतियों को उपहार दिया गया। प्रत्येक जोड़े की शादी पर 51 हजार रुपये खर्च किए गए। इनमें से 35 हजार रुपये खाते में दिए गए। 10 हजार रुपये का सामान और छह हजार रुपये विवाह समारोह के आयोजन में खर्च किए गए। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह, सीडीओ अंकिता जैन, पीडी चंद्रशेखर, डीसी एनआरएलएम जेएन राव, डीसी मनरेगा जनार्दन प्रसाद यादव ने वर-वधू को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम में अरुणेंद्र सिंह सहित विभाग के कर्मचारियों ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान-पान और स्वागत का रहा इंतजाम
मैरिज हाॅल में आयोजित सामूहिक विवाह में लोगों के खाने-पीने का भी इंतजाम किया गया था। चाय, कॉफी, पकौड़ी के साथ ही भोजन का पूरी व्यवस्था थी। जोड़ों के साथ आए उनके परिजनों का भी स्वागत-सत्कार किया गया। आयोजन में समाज कल्याण विभाग के साथ ही पंचायतीराज विभाग के कर्मचारी लगाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed