फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Soil from 1,214 villages will be sent to BJP state office

Gonda News: भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भेजी जाएगी 1,214 गांवों की मिट्टी

Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 02 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Soil from 1,214 villages will be sent to BJP state office
गोंडा। मतदाताओं के घर की मिट्टी से सियासी फसल काटने की तैयारी में जुटी भाजपा जिले के 1,214 गांवों की माटी प्रदेश कार्यालय भेजेगी। मेरी माटी-मेरा देश अभियान के तहत हर घर से मिट्टी संकलन का काम शुरू कर दिया गया है। 30 सितंबर तक मिट्टी का संकलन होगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने कहा कि अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर एक चुटकी माटी संकलित कलश में रखेंगे। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ग्राम सभा प्रभारी, ग्राम सभा संयोजक व दो सह संयोजक की नियुक्ति की गई है। माटी संकलन के दौरान 4,856 कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी देंगे। मिट्टी के कलश का ब्लाॅकों पर पूजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सभी जिलों से संकलित मिट्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्तूबर को दिल्ली के शहीद स्मारक पर बनाई अमृत वाटिका में रखा जाएगा। जहां पूरे देश की मिट्टी पर धान की रोपाई की जाएगी। इस कार्यक्रम के जिले के 75 युवा साक्षी बनेंगे। भाजपा युवा मोर्चा की ओर से इन 75 लोगों की सूची तैयार की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed