फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Social organizations came forward for vaccination awareness

टीकाकरण जागरूकता को लेकर आगे आ रही सामाजिक संस्थाएं

Fri, 28 May 2021 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 09:15 PM IST
विज्ञापन
Social organizations came forward for vaccination awareness
गोंडा। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सबसे जरूरी टीकाकरण अभियान जिले में गति नहीं पकड़ रहा है। मात्र पांच फीसदी लोगों को कोरोना रोधी टीका लग पाया है।
विज्ञापन

टीका लगवाने को लेकर गांव के लोगों में कई प्रकार की भ्रांतियां पनप रही हैं। ऐसे में टीकाकरण के लिए जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के साथ जिले की सामाजिक संस्थाएं भी मदद कर रही हैं।
जिले के सामाजिक संस्था रुद्र फाउंडेशन कोरोना वैश्विक महामारी की दूसरी लहर में जन मानस को जागरूक करने का काम कर रही है। संस्था रुद्र फाउंडेशन कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए जन जागरूकता का अभियान चला रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को संस्था ने जानकी नगर ग्राम सभा में जागरुकता अभियान चलाया गया। संस्था अध्यक्ष शिवम् मिश्रा ने बताया कि संस्था के सदस्य विभिन्न मोहल्लों वा ग्रामसभाओं में जाकर लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक कर रहें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष शिवम तिवारी ने कहा कि संस्था ने सीएससी के जिला प्रबंधक सुनील तिवारी से बात करके लोगों के टीकाकरण रजिस्ट्रेशन में तेजी लाने की बात कही है। संस्था प्रबंध समिति सदस्य और व्यवसायी श्रवन अग्रवाल एवं संगीता अग्रवाल ने मास्क, सैनिटाइजर उपलब्ध करवाए हैं।
इनका वितरण टीकाकरण अभियान के अंतर्गत किया जा रहा है। संस्था प्रबंध समिति सदस्य जयशंकर तिवारी, रवि शुक्ला, प्रज्ज्वल गुप्त, आदित्य सिंह, राम आशीष तिवारी, सुशांत श्रीवास्तव उपाध्यक्ष वेदांत सिंह सहित प्रबंधक चंदन तिवारी उपस्थित रहे।
टीका लगवाने को लेकर गांव की महिलाओं में अधिक डर देखा जा रहा है। महिलाओं के मन से टीका लगवाने को लेकर व्याप्त भ्रांति को दूर करने के लिए शक्ति महिला कल्याण एवं उत्थान समिति की अध्यक्ष सामाजिक कार्यकर्ता निधि त्रिपाठी के अगुवाई में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
टीम की सदस्य महिलाएं गांवों के महिलाओं को फोन कर टीका लगवाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। एडवोकेट निधि ने बताया कि संस्था पहले भी गांवों में महिलाओं के बीच जाकर सामाजिक कार्य कर चुकी है। लगभग अधिकांश गांवों के महिलाओं का फोन नंबर उनके पास उपलब्ध है।
गांवों में टीकाकरण तथा उनके मन में कोरोना वैक्सीन को लेेकर डर को दूर करने के लिए शहर के केयर फाउंडेशन के कार्यकर्ता गांवों में जागरुकता कैंप लगाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

केयर फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष राघवेंद्र ओझा ने बताया कि हमारी फाउंडेशन के कार्यकर्ता गांवों में जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से उनकी टीम कैंप लगवाकर अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने का प्रयास करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी से बात कर टीकाकरण अभियान में पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed