{"_id":"69cffdf21a4e62f78c0014bd","slug":"social-equality-will-be-ensured-only-through-the-ugc-bill-and-caste-census-gonda-news-c-100-1-gon1001-155529-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: यूजीसी बिल व जातिगत जनगणना से ही सुनिश्चित होगी सामाजिक समानता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: यूजीसी बिल व जातिगत जनगणना से ही सुनिश्चित होगी सामाजिक समानता
Fri, 03 Apr 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
अपनादल (कमेरावादी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल व सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल का माला पहन
गोंडा। अपना दल (कमेरावादी) की ओर से शुक्रवार को सोनबरसा स्थित निजी इंटर कॉलेज में समता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल मौजूद रहीं।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृष्णा पटेल ने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती सामाजिक समरसता पर निर्भर करती है। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को समाज के सभी वर्गों के बीच संतुलन बनाकर चलना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग के साथ भेदभाव न हो और सभी को समान अवसर मिल सके।
विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने सामाजिक न्याय के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि देश में वास्तविक समानता तभी स्थापित हो सकती है जब पिछड़े, दलित व वंचित वर्गों को उनका अधिकार पूरी तरह मिले। इसके लिए यूजीसी बिल और जातिगत जनगणना जैसे कदम बेहद जरूरी हैं। जब तक सही आंकड़े सामने नहीं आएंगे, तब तक नीतियां प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो सकेंगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करें और संगठन को मजबूत बनाएं। मजबूत संगठन ही समाज में बदलाव की दिशा तय करता है और आम लोगों की आवाज को मजबूती देता है। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सीएल पटेल, प्रदेश अध्यक्ष विधि मंच रामशीला पटेल, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजय पटेल, प्रहलाद पटेल, संतोष पटेल, बृजेश वर्मा, सविता पटेल, रेनू पटेल आदि मौजूद रहीं।