{"_id":"5e9722288ebc3e76c83e2f33","slug":"sneak-coming-from-outside-can-increase-difficulties-gonda-news-lko517784614","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से चुपके से आने वाले बढ़ा सकते हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से चुपके से आने वाले बढ़ा सकते हैं मुश्किलें
विज्ञापन
गोंडा। लॉकडाउन के दौरान जिले में नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिससे अभी सुरक्षित गोंडा जिला पूरी तरह से कोरोना से मुक्त है। अभी तक एक भी केस कोविड पॉजिटिव नहीं मिला है। लेकिन इसके बावजूद इतनी सुरक्षा के बीच भी लोग प्रशासन की आंख में धूल झोंकने का काम कर रहे हैं। ये लोग चुपके-चुपके जिले में घुस रहे हैं। जिससे जिले कोरोना के संदिग्ध भी चुपके से जिले की सीमा में आ सकते हैं और प्रशासन की आंखों से भी बच निकलेंगे और आगे मुश्किलें पैदा करेंगे।
बताया जा रहा है कि पिछले दो से तीन दिन में जिले के कई गांवों में लोग बाहर के कई ऐसे जिलों से आये हैं जहां पर कोरोना पॉजिटिव के मरीज मिले हैं। मंगलवार को करनैलगंज और हलधरमऊ सीएचसी के कुछ गांवों में बाहर से कई लोगों के आने की सूचना मिली थी। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम और प्रशासन की टीम ने तुरंत गांवों में जाकर सभी लोगों की स्क्रीनिंग की और सबकों हो क्वारंटीन कर दिया गया। वहीं एक अन्य गांव में भी कुछ लोगों के आने की सूचना मिला थी जहां लोगों उन सभी को भगा दिया।
एंबुलेंस और फाल्स पास से आ रहे हैं लोग
बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के समय में सामान्य रूप से वाहनों के आवागमन की इजाजत नहीं है। केवल आपातकालीन सेवाओं जैसे एंबुलेंस और जरूरी सामानों के वाहनों का आवागमन ही हो रहा है। इसके साथ ही प्रशासन की ओर से जारी पास पर ही वाहनों का संचालन हो रहा है। इसी फायदा उठाकर कुछ लोग एंबुलेंस में मरीज का बहाना बनाकर और कुछ गलत पास के सहारे एक जिले से दूसरे जिले में प्रवेश कर जाते हैं। कुछ एंबुलेंस चालक तो मरीज के बहाने लोगों को भी ढो रहे हैं।
विज्ञापन
लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने का अधिकार किसी को नहीं है। बराबर चेकिंग कराई जा रही है। यदि कोई भी अफसर या कर्मचारी चेकिंग में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। सभी उप जिलाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। बिना वैलिड पास के कोई भी जिले की सीमा में प्रवेश करता है या बाहर जाने की कोशिश करता है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। -डॉ. नितिन बंसल, जिला मजिस्ट्रेट