फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Snake was in school for five days, DM caught

पांच दिनों से स्कूल में था सांप, डीएम ने पकड़वाया ं

Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:41 PM IST
विज्ञापन
Snake was in school for five days, DM caught
गोंडा। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में भीषण लापरवाही बरती जा रही है। अधिकारी स्कूल का निरीक्षण भी करते हैं, लेकिन उन्हें समस्या नही दिखती। कुछ ऐसा ही हाल झंझरी के कपूरपुर कंपोजिट स्कूल का था।
विज्ञापन

हालत ये है कि यहां के प्राइमरी परिसर में बने रसोई में पांच दिनों से सांप एक बिल में बैठा था। खाना बनाने वाली रसोईयां भी सहमी रहती थीं और बच्चे भी डरे रहते थे। स्कूल का खंड शिक्षा अधिकारी ने निरीक्षण भी किया, लेकिन वे भी ये समस्या नहीं समझ सके।
विज्ञापन

स्कूल में लगातार सांप के होने की जानकारी बुधवार को डीएम मार्कंडेय शाही को हुई। उन्होंने तत्काल जिला प्रभागीय वनाधिकारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद सांप पकड़ा गया और बच्चों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपोजिट स्कूल कपरपुर झंझरी में बीते पांच दिनों से सांप के होने से करीब दो सौ बच्चे सहमे हुए थे। रसोइयां किसी तरह खाना बनाती थीं, खाने की रखवाली भी करती थीं। कहीं सांप खाने के संपर्क में न आए। सांप पकड़वाने के लिए कोई गंभीर नही हुआ।
यहां तक की बीईओ मंगलवार को निरीक्षण पर भी गए और उन्होंने न ही इस समस्या की जानकारी की और न ही उन्हें इसकी जानकारी दी गई। स्कूल की शिक्षिकाओं ने पहल की, तब मामले की जानकारी जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को हुई। उन्होंने तत्काल डीएफओ को निर्देश दिया कि सांप पकड़वाएं और रिपोर्ट दें।

जिला प्रभागीय वनाधिकारी राज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर वन विभाग के अभिषेक प्रताप सिंह को जिम्मेदारी दी गई। रघुनाथ पांडे ने स्कूल पहुंच कर रेस्कयू किया और सांप को पकड़ा। स्कूल की शिक्षिकाओं ने जिलाधिकारी के साथ ही वन विभाग की टीम का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed