{"_id":"660a93252c456ae56402a8f1","slug":"six-wheat-procurement-centers-increased-gonda-news-c-100-1-gon1001-115035-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: गेहूं खरीद के छह केंद्र बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: गेहूं खरीद के छह केंद्र बढ़े
Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 01 Apr 2024 04:27 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। रबी विपणन वर्ष 2024-25 के तहत 106 क्रय केंद्रों के माध्यम से गेहूं की खरीद एक मार्च से शुरू की गई थी, लेकिन महीने भर बाद एक भी किसान गेहूं बेचने नहीं पहुंचा। शुक्रवार को छह नए केंद्र बनाने की स्वीकृति मिलने के बाद अब 112 क्रय केंद्रों से गेहूं की खरीद की जाएगी।
विपणन विभाग के अधिकारी व क्रय केंद्र प्रभारी खुद किसानों के घर जाकर उनकी सूची तैयार कर रहे हैं और क्रय केंद्र पर ही गेहूं बेचने की अपील कर रहे हैं।
डिप्टी आरएमओ प्रज्ञा मिश्रा ने बताया कि शासन की ओर से ऐसे किसानों की सूची व मोबाइल नंबर मांगा गया कि जिनसे गेहूं बेचने के लिए संपर्क किया गया है। अधिकांश किसानों ने बताया कि अभी तक गेहूं की कटाई नहीं शुरू हुई है। 15 अप्रैल के बाद खरीद शुरू होगी।
किसान खुद कर सकते हैं पंजीकरण
अभी तक 3600 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीकरण कराया है। किसान खुद भी मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये विभागीय पोर्टल पर पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, खसरा, खतौनी, मोबाइल नंबर की आवश्यकता होगी। किसान के परिवार का कोई अन्य एक सदस्य अपना आधार कार्ड फीड करवा सकता है। किसान की अनुपस्थिति में वह भी ई-पॉप मशीन पर अंगूठा लगाकर गेहूं बेच सकता है।