{"_id":"647cd377621a2d1d4e0c3f7a","slug":"six-villages-of-belsar-will-shine-like-a-city-gonda-news-c-13-1-271885-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: शहर की तरह जगमगाएंगे बेलसर के छह गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: शहर की तरह जगमगाएंगे बेलसर के छह गांव
Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत बेलसर के छह गांव अब शहर की तरह स्ट्रीट लाइटों से जगमगाएंगे। इसके लिए 1.81 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिली है। इस रकम से छह गांवों के ट्रांसफार्मर, पोल व तार बदले जाएंगे।
नवगठित नगर पंचायत बेलसर के विभिन्न गांवों में विद्युत व्यवस्था में सुधार के लिए पावर कॉर्पोरेशन ने तैयारी की है। इसमें नवगठित नगर पंचायत में शामिल चांदपुर, मुजेड़, परसदा, देवरदा, बरसड़ा गांव अब शहर की तर्ज पर स्ट्रीट लाइट से जगमगाएंगे। बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए जर्जर तार, पोल व ट्रांसफार्मर भी बदले जाएंगे। इसके लिए 1.81 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। शुक्लगंज के अवर अभियंता (पावर कॉर्पोरेशन) एसके सिंह ने बताया कि बजट की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही काम शुरू कर दिया जाएगा।