{"_id":"690ce070866a77680f0d84d0","slug":"six-vehicles-including-bike-of-police-inspector-posted-in-amethi-seized-gonda-news-c-100-1-slko1026-146706-2025-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: अमेठी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की बाइक समेत छह वाहन सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: अमेठी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की बाइक समेत छह वाहन सीज
Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Nov 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। मिशन शक्ति अभियान व यातायात माह में आईजी देवीपाटन परिक्षेत्र अमित पाठक के निर्देश पर बुधवार रात अंबेडकर चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान अमेठी में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर चंद्रशेखर की बाइक समेत छह वाहनों को पुलिस ने सीज कर दिया। इसके साथ ही 256 वाहनों का चालान किया गया।
नगर कोतवाल विवेक त्रिवेदी ने बताया कि अभियान के दौरान 348 वाहनों को चेक किया गया। इसमें कचहरी स्टेशन के समीप के रहने वाले इंस्पेक्टर समेत छह लोगों को रोका गया तो उनकी बाइक में मॉडिफाई साइलेंसर मिला। इन सभी वाहनों को सीज कर दिया।
वहीं ट्रिपलिंग करते पाए गए 26, काली फिल्म लगे दो वाहनों समेत 256 वाहनों का चालान किया गया है। आईजी ने निर्देश दिए कि काली फिल्म लगे चौपहिया वाहनों, हूटर, गलत नंबर प्लेट व मॉडिफाई साइलेंसर वाले वाहनों व उनके चालकों के विरुद्ध नियमित रूप से कार्रवाई की जाए।