फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six teachers were absent prevented wages

गैरहाजिर मिले छह शिक्षकों का वेतन रोका

Wed, 25 Jan 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा
अमर उजाला ब्यूरो/गोंडा Updated Wed, 25 Jan 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Six teachers were absent prevented wages
जिले के रूपईडीह शिक्षा क्षेत्र में समय से विद्यालय न आने व स्कूल से बिना किसी सूचना के गैरहाजिर रहने पर रुपईडीह के परिषदीय स्कूलों के 6 शिक्षकों का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षकों का ढर्रा नही सुधर रहा है।  इसका खुलासा रुपईडीह के खंड शिक्षा अधिकारी की जांच में हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि रुपईडीह में कई स्कूलों में शिक्षकों के न जाने की शिकायतें मिल रही थी।
विज्ञापन


इन शिकायतों का संज्ञान लेते हुए रुपईडीह के खंड शिक्षा अधिकारी रामराज से स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण कराया गया। इस निरीक्षण में उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरिया खाम में तैनात सहायक अध्यापक संजय सिंह बिना किसी सूचना के गैरहाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजय सिंह का एक दिन का वेतन काटते हुए उनसे स्पष्टीकरण तलब किया गया है। यहीं के उच्च प्राथमिक विद्यालय कहला में तैनात शिक्षक संजीव आकस्मिक अवकाश पर मिले। लेकिन प्रार्थना पत्र न होने के कारण उनका तीन दिन का वेतन अदेय करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।


प्राथमिक विद्यालय कहला में कार्यरत कमिलकांत मिश्र व मुकेश कश्यप गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय गूदरशाहपुरवा में शिक्षक ओंकारनाथ गैरहाजिर मिले। प्राथमिक विद्यालय देवरिया खाम में शिक्षिका गीता देवी बिना किसी सूचना के अनुपस्थित मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed