फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six people found corona infected

Gonda News: छह लोग मिले कोरोना संक्रमित

Wed, 26 Apr 2023 10:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 26 Apr 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Six people found corona infected
गोंडा। कोरोना संक्रमण के बुधवार को छह नए मामले सामने आए हैं। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध बाबू ईश्वर शरण जिला चिकित्सालय में बुधवार को 72 मरीजों की जांच कराई गई। इसमें छह लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा जिला महिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, कोविड कंट्रोल रूम व 16 सीएचसी पर 614 लोगों की कोविड जांच कराई गई। इसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। जबकि 596 लोगों का सैंपल लेकर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट 48 घंटे बाद मिलेगी।
विज्ञापन

बुधवार को मिले नए संक्रमित मिलने के साथ सक्रिय कोरोना मरीजों की संख्या 48 हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में रहकर चिकित्सकीय परामर्श से दवाएं ले रहे हैं। हालांकि एक बार दवा भेजने के बाद इनका हाल पूछने वाला कोई नहीं है। एक सप्ताह के बाद इन्हें स्वस्थ मान लिया जाता है। सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने कहा कि कंट्रोल रूम के जरिए सभी मरीजों की निगरानी की जा रही है। संक्रमण का प्रसार बढ़ रहा है, जिसके लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed