{"_id":"696e704fa4882102ef01ca17","slug":"six-outpost-in-charges-and-16-sub-inspectors-transferred-gonda-news-c-100-1-slko1026-150656-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: छह चौकी प्रभारियों समेत 16 उपनिरीक्षकों का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: छह चौकी प्रभारियों समेत 16 उपनिरीक्षकों का तबादला
Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। एसपी विनीत जायसवाल ने छह चौकी प्रभारियों समेत 16 उपनिरीक्षकों की तैनाती में फेरबदल किया है। इसके साथ ही महिला थाने की उपनिरीक्षक रुद्रावती राज को लाइन हाजिर किया गया है।
एसपी ने दुबहा बाजार चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह को चौकी प्रभारी बड़गांव, देहात कोतवाली से उपनिरीक्षक गोलू कुमार तिवारी को दुबहा बाजार चौकी प्रभारी, धानेपुर से उपनिरीक्षक राजीव कनौजिया को आर्यनगर चौकी प्रभारी, सेमरा चौकी प्रभारी उदित कुमार वर्मा को तिवारी बाजार चौकी प्रभारी और वजीरगंज से उपनिरीक्षक शिवकुमार यादव को हथियागढ़ चौकी प्रभारी नियुक्त किया है।
आर्यनगर चौकी प्रभारी अरुण द्विवेदी को थाना उमरी बेगमगंज और तिवारी बाजार चौकी प्रभारी अमरनाथ को थाना उमरी बेगमगंज भेजा है। इसी तरह उपनिरीक्षक तेज नारायण गुप्ता को उमरी बेगमगंज से देहात कोतवाली, अखिलेश सिंह को पुलिस लाइन से न्यायालय सम्मन सेल, इबरार अहमद को पुलिस लाइन से थाना नवाबगंज, विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन से देहात कोतवाली, संजय कुमार पांडेय को पुलिस लाइन से खरगूपुर, अरविंद कुमार सिंह को पुलिस लाइन से छपिया और राकेश कुमार गुप्ता को पुलिस लाइन से थाना मोतीगंज में तैनाती दी है। वहीं उपनिरीक्षक विनोद कुमार सिंह का पुलिस लाइन से थाना खोड़ारे हुआ तबादला निरस्त करते हुए पुलिस लाइन में ही बने रहने के आदेश किए हैं।