{"_id":"647cd3ef961202bebf0d8c26","slug":"six-killed-in-fight-in-gonda-case-against-11-gonda-news-c-13-1-272739-2023-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: मारपीट में छह लहूलुहान, 11 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: मारपीट में छह लहूलुहान, 11 पर केस
Sun, 04 Jun 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Sun, 04 Jun 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। परसपुर क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में छह लोगों को चोटें आई हैं। एक अज्ञात समेत 11 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है।
ग्राम सरैंया निवासी पुनीत शुक्ल ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर गांव के ही पिंटू तिवारी, आकाश शुक्ल, धर्मदत्त तिवारी व अंकित तिवारी अभद्रता कर पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी दी। पुनीत की तहरीर पर चारों आरोपियों पर केस दर्ज हुआ है। इसी प्रकरण में धर्मदत्त तिवारी ने पुनीत शुक्ल, भानु शुक्ल, एक अज्ञात व कमियार निवासी मुलायम पर अभद्रता कर पीटने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया कि मारपीट में आकांक्षा शुक्ला व अंकित तिवारी को भी चोटें आई हैं। चारों आरोपियों पर केस दर्ज हुआ।
आंटा खास निवासी इबरार ने संजय पांडेय पर शराब के लिए पैसे मांगने और मना करने पर पीटने का आरोप लगाया। इबरार की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज हुई है।
गंगापुरवा निवासी पवन कुमार सिंह ने गांव के ही अनिरुद्ध सिंह उर्फ अन्नू व युगांग उर्फ छोटू पर पिटाई करने का आरोप लगाया। बचाने पहुंचे पवन के पिता देवी बक्श सिंह की भी आरोपियों ने पिटाई कर दी। पवन की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।