फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Six houses and six shops built on Nazul's land demolished

Gonda News: नजूल की जमीन पर बने छह मकान व छह दुकानें ध्वस्त

Sat, 08 Feb 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 08 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Six houses and six shops built on Nazul's land demolished
करनैलगंज में अतिक्रमण हटाता बुलडोजर। -संवाद
करनैलगंज (गोंडा)। नगर पालिका की भूमि से करीब 30 वर्ष बाद शनिवार को प्रशासनिक टीम ने अतिक्रमण हटवा दिया। छह पक्के मकान और छह दुकानों पर बुलडोजरों से ध्वस्त कर दिया गया। इस दौरान टीम के साथ लोगों की कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

करनैलगंज नगर में रामलीला मैदान के सामने तहसील रोड पर करीब 30 वर्ष से नगर पालिका की नजूल की भूमि पर अतिक्रमण था। शनिवार को नायब तहसीलदार अल्पिका वर्मा व ईओ सुरभि पांडेय के नेतृत्व में टीम ने पालिका की जमीन पर बने मकानों व दुकानों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। विवाद की स्थिति बनने पर पुलिस ने मोर्चा संभाला। किसी को वहां तक पहुंचने नहीं दिया गया। करीब चार घंटे तक चले दो बुलडोजर से छह पक्के मकान तथा छह अस्थायी दुकानों को हटाया गया। इस मौके पर नगर पालिका के आशीष सिंह, कोतवाल श्रीधर पाठक, राजस्व निरीक्षक राम बहादुर पांडेय, लेखपाल रमेश चंद्र सहित अन्य मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed