{"_id":"698cbf3a46a8fcd901089261","slug":"sitapati-of-wazirganj-tops-in-cooking-competition-gonda-news-c-100-1-gon1001-152032-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पाक कला प्रतियोगिता में वजीरगंज की सीतापति अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पाक कला प्रतियोगिता में वजीरगंज की सीतापति अव्वल
Wed, 11 Feb 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। पीएम पोषण (मध्याह्न भोजन) योजना के तहत जिला स्तरीय रसोइया पाक-कला प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को एक निजी मैरिज हॉल में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अंकिता जैन ने दीप जलाकर किया।
प्रतियोगिता में जिले के सभी विकासखंडों और नगर क्षेत्र से 30 रसोइयों ने हिस्सा लिया। निर्णायक मंडल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता त्रिपाठी, नारी ज्ञानस्थली महाविद्यालय की एसोसिएट प्रोफेसर सुनीता मिश्रा तथा एक रेस्टोरेंट के चीफ कुक प्रभात सिंह शामिल रहे। निर्णायकों ने भोजन के स्वाद, प्रस्तुतीकरण, स्वच्छता, पकाने की विधि और व्यवहार के आधार पर अंक प्रदान किए।
निर्णायक समिति के दिए गए अंकों के आधार पर विकासखंड वजीरगंज की रसोइया सीतापति ने प्रथम स्थान, प्राथमिक विद्यालय विक्रमपुर (हलधरमऊ) के रसोइया रमाशंकर ने द्वितीय स्थान तथा प्राथमिक विद्यालय रामापुर झिलाही (मनकापुर) के रसोइया गयालाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विजेताओं को पुरस्कार स्वरूप प्रथम स्थान पर 3,500 रुपये, द्वितीय स्थान पर 2,500 रुपये और तृतीय स्थान पर 1,500 रुपये प्रदान किए गए। प्रतिभागी रसोइयों को 650 रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया। इस दौरान डीआईओएस डॉ. रामचंद्र, बीएसए अमित कुमार सिंह, जिला समन्वयक गणेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।