फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sister tied love on brother's wrist

बहना ने भाई की कलाई पर बांधा प्यार

Fri, 16 Aug 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Aug 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
Sister tied love on brother's wrist
20-गोंडा में रक्षाबंधन के दौरान छात्रों को राखी बांधती छात्राएं - फोटो : GONDA
गोंडा। भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। बहना ने भाई की कलाई से प्यार बांधा है, प्यार के दो तार से, संसार बांधा है के गीत गुनगुनाते हुए बहनों ने भाइयों के कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का संकल्प लेते हुए उनके सुख दुख में भागीदारी बनने का वादा किया और उन्हें नकदी,जेवर,वस्त्र आदि उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन त्यौहार गुरुवार को हर्षोल्लास से मनाया गया। भोर से ही भाई बहनों के घर जाने के लिए निकल पड़े तो कहीं बहनें भाइयों के घर पहुंच गई। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई। राखी बांधने से पहले बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा किया और तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। शहर से लेकर देहात तक मिठाई की दुकानें सज गईं थीं। बहनों ने मिठाई और राखी की दुकान पर खरीदारी जमकर की। सुबह साइकिल, बाइक व चौपहिया वाहनों से बहनें भाई के घर गईं। कहीं-कहीं भाई बहनों के घर जाकर पहुंचे जहां बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर रेशम का धागा बांध कर उनके दीर्घ जीवन की कामना की फिर तिलक लगाकर उनको मिठाई खिलाई। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का संकल्प लेते हुए उनके सुख दुख में भागीदारी बनने का वादा किया और उन्हें नकदी, जेवर, वस्त्र आदि उपहार प्रदान किए।
विज्ञापन

मुंहबोले भाइयों को महिला पुलिस कर्मियों ने बांधी राखी
ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों ने अपने साथ में काम करने मुंह बोले भाइयों को राखी बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। बदले में भाइयों ने बहन की रक्षा का बचन देते हुए उपहार प्रदान किए। धानेपुर थाना परिसर स्थित बैरक में महिला आरक्षी नंदिनी पांडेय ने पुलिस पुलिस कर्मी बृजेंद्र यादव की आरती उतारी फिर राखी बांधकर रक्षा का संकल्प दिलाया। इस दौरान दुर्गेश नंदिनी वर्मा सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमिश्नर, डीएम, एसपी ने ब्रह्मकुमारी बहनों से बंधवाई राखी
विष्णुपुरी कालोनी स्थित ब्रहमकुमारी प्रजापिता आश्रम में कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों ने पहुंचकर राखी बंधवाई और बहनों को रक्षा का बचन दिया। आश्रम की प्रमुख दिव्या बहन ने बताया कि आश्रम में पधारे आयुक्त देवीपाटन महेंद्र कुमार, जिलाधिकारी डॉ.नितिन बंसल, पुलिस अधीक्षक आरके नैयर सहित अन्य भाइयों की बहन कुमारी चांदनी सहित अन्य बहनों ने आरती की और फिर उन्हें जीवन में सदमार्ग अपनाने का संकल्प दिलाते हुए रक्षा सूत्र बांधा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed