{"_id":"675882e4e91e97535b03c9cb","slug":"sister-in-law-her-daughter-in-law-and-daughter-jailed-in-neelam-murder-case-gonda-news-c-100-1-gon1003-128809-2024-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: नीलम हत्याकांड में जेठानी, उसकी बहू व बेटी को जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: नीलम हत्याकांड में जेठानी, उसकी बहू व बेटी को जेल
Tue, 10 Dec 2024 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 10 Dec 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
झंझरी (गोंडा)। देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरे तिवारी सरैंया निवासी नीलम (45) की हत्या के मामले में आरोपी जेठानी, उसकी बहू और बेटी को मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के साथ ही बीमारी की पुष्टि हुई है। देर रात पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
देहात कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरेतिवारी सरैंया निवासी नीलम की हत्या के मामले में पति मंशाराम ने तहरीर दी है। जिसके आधार पर नीलम के जेठ गौरीशंकर, जेठानी सुमन उर्फ सोमना, उसकी बहू प्रेमपता और बेटी वंदना उर्फ सुघरा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। सोमवार को सुमन उर्फ सोमना, उसकी बहू प्रेमपता और बेटी वंदना को हिरासत में लिया गया। तीनों ने पूछताछ में अपना गुनाह कुबूल किया है। जिसके बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट आने के साथ ही बीमारी को मौत का कारण बताया गया है। छानबीन के साथ ही कार्रवाई की जा रही है।