फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sir, please help me get possession of the land covered by the sale deed

Gonda News: साहब, बैनामे की जमीन पर कब्जा दिलवा दें

Sat, 25 Jul 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 25 Jul 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Sir, please help me get possession of the land covered by the sale deed
गोंडा। जिले के सभी 17 थानों में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में भूमि विवाद और कब्जेदारी के मामले सबसे अधिक सामने आए। करनैलगंज में डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला और देहात कोतवाली में एसपी विनीत जायसवाल ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों को मौके पर भेजकर समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

देहात कोतवाली में मोताजोत मलानी गांव की पार्वती देवी ने एसपी को बताया कि उन्होंने जमीन का बैनामा कराया है, लेकिन कब्जा नहीं मिल पा रहा है। एसपी ने तत्काल राजस्व निरीक्षक और पुलिस टीम को मौके पर भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। अयोध्यापुरवा कैथोला निवासी गुड़िया देवी ने शिकायत की कि वह पुराने मकान के बगल में नया घर बनवा रही हैं, लेकिन विपक्षी उनकी जमीन पर घूर डालकर निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। एसपी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम से मौके पर जांच कराकर विवाद का समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इटियाथोक थाने में एएसपी अजीत रजक ने शिकायतें सुनीं। धर्मेई निवासी बाबूलाल ने जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत की, जबकि बेलभरिया के मोहम्मद आसिफ, गुलाम रसूल सहित अन्य लोगों ने भी भूमि पर जबरन कब्जे का आरोप लगाया। एएसपी ने प्रभारी निरीक्षक को राजस्व टीम के साथ मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस शिकायतों के बाद भी नहीं हुई सुनवाई
परसपुर थाने में आयोजित समाधान दिवस में ग्राम नंदौर रेती निवासी मनोहर ने बताया कि हदबंदी के बाद खेत में लगाए गए पिलर विपक्षी उखाड़ ले गए। तहसील और समाधान दिवस में दस बार प्रार्थना पत्र देने के बावजूद अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं, सुसुंडा डीहा निवासी कृपाल ने गांव में पानी का निकास बंद किए जाने की शिकायत की। थानाध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने दोनों मामलों में राजस्व टीम के साथ जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया।


10 साल से जमीन के लिए भटक रही निराश्रित विधवा
नवाबगंज थाने में आयोजित समाधान दिवस में एएसपी राधेश्याम राय, सीओ उमेश्वर प्रभात सिंह और नायब तहसीलदार जयशंकर प्रसाद सिंह ने शिकायतें सुनीं। खरगूपुर के मोहनपुरवा की निराश्रित संजू देवी ने बताया कि पति की मौत के बाद वह मजदूरी कर दो बच्चों का पालन-पोषण कर रही हैं, लेकिन एक रिश्तेदार ने उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा कर रखा है। पिछले दस वर्षों से वह थाने और अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर लगा रही हैं, फिर भी कब्जा नहीं मिला। मौहारी निवासी गुलाबचंद पांडेय ने पैमाइश के बाद भी विपक्षी पर मकान न बनने देने का आरोप लगाया। एएसपी ने दोनों मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजकर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed