फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sindhi and Sikh society burnt effigy of Pak PM

सिंधी व सिख समाज ने पाक पीएम का फूंका पुतला

Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 10:57 PM IST
विज्ञापन
Sindhi and Sikh society burnt effigy of Pak PM
गोंडा में पाकिस्तान के विरोध में पुतला फूंकने जाते हिंदू एवं सिंधी समाज के लोग। - फोटो : GONDA
गोंडा। पाकिस्तान में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न पर आहत सिंधी समाज, सिख समाज व हिंदू संगठनों ने शनिवार को पूरे शहर में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करते हुए लोग गुरुनानक चौक पर पहुंचे और पाक व वहां के पीएम के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद इमरान खां का पुतला जलाया।
विज्ञापन

सिंधी समाज के मीडिया प्रभारी किशन राजपाल ने बताया कि तीन दिन पहले 14 साल के नाबालिग द्वारा लगाए गए झूठे आरोप में हिंदू हेड मास्टर को बिना किसी जांच के जेल भेजकर पूरे स्कूल को तहस-नहस कर दिया गया। सिंध के महान हिंदू संत साईं साधराम साहिब जी के मंदिर पर हमला कर वहां लगी महान संतों की मूर्तियों को खंडित कर पूरा मंदिर तहस-नहस कर दिया गया। मेडिकल छात्रा कुमारी नम्रता चंदानी के धर्म परिवर्तन न करने पर हत्या कर दी गई, इससे पूरे देश में सिंधी व सिख समाज में बेहद आक्रोश व पीड़ा है।
विज्ञापन

इसी पीड़ा में सिंधी व सिख समाज के लोगों ने पैदल मार्च का आयोजन किया। यह पैदल मार्च झूलेलाल धर्मशाला से निकलकर सब्जी मंडी से पीपल चौराहा, गुड्डूमल चौराहा होते हुए गुरुनानक चौक तक चला। जहां पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला फूंका गया। उसके बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट महोदय को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैदल मार्च का नेतृत्व सिंधी समाज के मुखिया जयराम दास लधवानी, सिख समाज के प्रधान हरजीत सिंह छाबड़ा, पंजाबी समाज के रोशन लाल अरोड़ा, विश्व हिंदू परिषद के राकेश वर्मा उर्फ गुड्डू ने किया। इस अवसर पर जयप्रकाश लधवानी, जगदीश रायतानी, राजेश रायचंदानी, सरदार इकबाल सिंह खुराना, जगदीश साहनी, कैलाश लधवानी, प्रेम कुमार मनध्यान, भाजपा नेत्री सोनी सिंह, पारस रायतानी, मुकेश धनकानी, डॉ. आनंद, सुशील रायतानी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed