फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   sigh the maternal, not treatment

कराहती रही प्रसूता, नहीं मिला उपचार

Mon, 12 Dec 2016 10:45 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Mon, 12 Dec 2016 10:45 PM IST
विज्ञापन
sigh the maternal, not treatment
अंबेडकरनगर जिला अस्पताल में भर्ती बुखार से पीड़ित मरीज। - फोटो : अमर उजाला
एक तरफ सरकार कहती है कि प्रसूता महिलाओं की डिलीवरी संस्थागत स्वास्थ्य केन्द्रों यानी कि सरकारी अस्पताल में ही कराई जाए। लेकिन जिले के सरकारी अस्पताल हैं कि यहां आने वाले मरीजों का इलाज कराना तो दूर, अस्पताल प्रबंधन के लोग मानवता तक भूल चुके हैं। जिसका नजारा सोमवार को महिला अस्पताल में तब दिखाई दिया, जब दर्द से कराहती एक प्रसूता तीन घंटे तक अस्पताल के बेड पर पड़ी छटपटाती रही और उसे देखने कोई डॉक्टर ही नहीं आया। पत्नी की छटपटाहट जब पति से बर्दाश्त नहीं हुई तो वह उसे लेकर एक प्राइवेट अस्पताल चला गया। 
विज्ञापन


सोमवार को जिले भर में रवीउलअव्वल की छुट्टी थी। इसलिए पुरुष और महिला अस्पताल की ओपीडी भी दोपहर के 12 बजते ही बंद हो गई। इसी बीच बहराइच रोड तिवारी पुरवा के ध्रुव कुमार अपनी पत्नी को लेकर डिलीवरी के लिए महिला अस्पताल पहुंचा।
विज्ञापन


ध्रुव के मुताबिक उन्होंने डिलीवरी की सारी जांचे करा ली थीं। ताकि डिलीवरी को लेकर किसी तरह का कोई खतरा न हो। सारी जांच रिपोर्ट लेकर वह डॉक्टर को दिखाने भी गए। वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी दर्द से पूरे तीन घंटे तक अस्पताल के बेड पर छटपटाती रही। बावजूद इसके अस्पताल का कोई डॉक्टर उसे देखने तक नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन घंटे में उसने कई बार जाकर अस्पताल के डॉक्टरों की गणेश परिक्रमा की। लेकिन उनकी पत्नी को देखने कोई डाक्टर नहीं आया। इस पर पत्नी को लेकर एक प्राइवेट अस्पताल आ गए। जहां उनकी पत्नी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

इस बाबत जब प्रभारी सीएमएस डा. रामलखन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि फिलहाल तो उन्हें ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं है। लेकिन अगर ऐसा है तो इसके लिए शिकायतकर्ता को उनके पास आना चाहिए था।


फिलहाल वह ओटी (इमरजेंसी थिएटर) में व्यस्त हैं, कहते हुए फोन काट दिया। वहीं दूसरी ओर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डा. आशुतोष गुप्ता का कहना है कि अगर इस तरह की कोई शिकायत उनके पास आती है तो इसे जरूर दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed