{"_id":"6a0610f4cef9b4bb680b5ee1","slug":"sick-wards-with-nets-should-be-made-for-sick-animals-gonda-news-c-100-1-slko1026-158316-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बीमार पशुओं के लिए बनवाएं जाए जालयुक्त सिक वार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बीमार पशुओं के लिए बनवाएं जाए जालयुक्त सिक वार्ड
Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 14 May 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
पसका/करनैलगंज। गोशालाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग की टीम जिले में पहुंची। टीम ने विभिन्न गोशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को दुरुस्त बनाने के लिए निर्देशित किया। साथ ही कहा कि बीमार पशुओं की समुचित देखभाल के लिए जालयुक्त सिक वार्ड बनाने के साथ नियमित रूप से निगरानी ड्यूटी लगाई जाए। ताकि बीमार पशुओं को संक्रमण से बचाया जा सके।
चंगेरी गोशाला में उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल कुमार सिंह, सदस्य राजेश सिंह और सीडीओ दयानंद प्रसाद ने निरीक्षण किया। अधिकारियों ने गोवंशों की पूजा-अर्चना कर उन्हें चना, गुड़ और केला खिलाया। निरीक्षण के दौरान पशुओं के लिए उपलब्ध हरे चारे, सूखे चारे, दाने और पेयजल की व्यवस्था की भी जांच की गई। उपाध्यक्ष ने गोशाला परिसर में साफ-सफाई बेहतर करने, गोवंशों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त पानी टैंक और एक नया शेड बनवाने के निर्देश दिए।
टीम ने करनैलगंज के ग्राम मोहम्मदपुर गड़वार स्थित वृहद गोशाला का भी निरीक्षण किया। इस दौरान गोशाला में 356 गोवंश पाए गए। अधिकारियों ने साफ-सफाई, हरे और सूखे चारे की उपलब्धता तथा पशुओं के स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं को परखा। निरीक्षण के दौरान सीवीओ डॉ. एसके शर्मा, बीडीओ वीरेंद्र कुमार मिश्र, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. खिलाड़ी शंकर, डॉ. हेमंत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।