फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shyamdhar became the president and Pawan Kumar became the general secretary

Gonda News: श्यामधर अध्यक्ष व पवन कुमार बने महामंत्री

Mon, 03 Feb 2025 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 03 Feb 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Shyamdhar became the president and Pawan Kumar became the general secretary
करनैलगंज तहसील में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष व महामंत्री के साथ अ​धिवक्ता। - संवाद 
करनैलगंज (गोंडा)। बार एसोसिएशन करनैलगंज का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिसमें श्यामधर शुक्ल अध्यक्ष व पवन कुमार शुक्ल महामंत्री चुने गए। दोनों पदों पर पांच-पांच प्रत्याशी मैदान में थे।
विज्ञापन

चुनाव की सरगर्मियां एक माह से चल रही थीं। कुल 136 मतों में से 131 मत पड़े। जिसमें श्यामधर शुक्ल को 57 मत मिले। सुशील कुमार सिंह को 35, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को 24, सूर्यकांत तिवारी को नौ और आत्मा राम शुक्ल छह मत मिले। इसी तरह महामंत्री पद में पवन शुक्ल 61 मत, बाबादीन मिश्र 22, स्वामीनाथ कनौजिया को 21, रामबाबू पांडेय 15 और कृष्णकुमार पांडेय को 12 मत प्राप्त हुए। मतगणना के बाद अध्यक्ष पद पर श्यामधर शुक्ल तथा महामंत्री पद पर पवन कुमार शुक्ल को निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव संपन्न कराने में एल्डर कमेटी के सुभाष तिवारी, शिवचंदर सिंह, प्रभाशंकर सिंह, प्रताप बली सिंह, देव नारायण चौबे व अनिल श्रीवास्तव ने योगदान किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed