फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shyam devotees celebrated the falgun festival

श्याम भक्तों ने मनाया फाल्गुन उत्सव

Sun, 20 Mar 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर
अमर उजाला ब्यूरो, बलरामपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Shyam devotees celebrated the falgun festival
उत्सव में जुटे भक्त - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
फाल्गुन एकादशी के अवसर पर श्रीराम-जानकी मंदिर ठाकुरद्वारा भगवतीगंज में शनिवार देर रात श्याम भक्तों ने प्रेम व उल्लास के साथ फाल्गुनोत्सव मनाया। भजन संध्या में खाटू श्याम पर आधारित भजन सुनकर लोग श्याममय हो गये।
विज्ञापन


श्याम भक्तों ने सर्वप्रथम बाबा खाटू श्याम का भव्य शृंगार किया। पूजा-अर्चना व ज्योति प्रज्ज्वलन के बाद श्याम भक्तों ने रंग-विरंगे फूल बरसाकर बाबा श्याम से होली खेली। अबीर-गुलाल उड़ाते हुए श्याम भक्तों ने जमकर आनंद उठाया।
विज्ञापन


बाद में अनूप सिंघल व सलोनी ने गणेश वंदना गाकर भजन संध्या का शुभारंभ किया। गुलशन बावरा के भजन ‘सांवरी सूरत पे मोहन...’ पर भक्त जमकर थिरके। देर रात तक चले कार्यक्रम में श्याम प्रभु पर आधारित भजनों को सुनकर भक्त श्याम की भक्ति से सराबोर हो गये।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रमोद चौधरी, ओम प्रकाश गुप्ता, पवन शर्मा, सुनीता, सीमा, सरिता, निर्मला, गरिमा, नीलम, रोहित व शुभम सहित तमाम श्याम भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed