{"_id":"67a99c7b4b1d3861850009fb","slug":"shopkeeper-murdered-by-stabbing-with-knife-in-gonda-crime-committed-because-he-refused-to-throw-chicken-waste-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: चाकू से गोदकर दुकानदार की हत्या, मुर्गों की गंदगी फेंकने से मना करने पर वारदात को दिया गया अंजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: चाकू से गोदकर दुकानदार की हत्या, मुर्गों की गंदगी फेंकने से मना करने पर वारदात को दिया गया अंजाम
Mon, 10 Feb 2025 11:58 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 10 Feb 2025 11:58 AM IST
सार
चाकू से गोदकर दुकानदार की हत्या कर दी गई। मुर्गों की गंदगी फेंकने से मना करने पर चिकन कारोबारी पर वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
विज्ञापन
लोगों की भीड़, जानकारी लेती पुलिस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी के गोंडा में सोमवार की सुबह खराद की दुकान करने वाले दुकानदार की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। आरोप है कि पड़ोस में मुर्गे की दुकान करने वाले युवक ने गंदगी फेंकने से मना करने पर वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के जानकीनगर की है।
विज्ञापन
जानकीनगर निवासी राहत अली ने बताया कि उनके मोहल्ले में मोहम्मद यासीन (42) खराद की दुकान करते थे। उनकी दुकान के बगल एक मुर्गे की दुकान है। मुर्गा व्यापारी उसकी दुकान पर गंदगी फेंकते थे, जिसका यासीन ने विरोध किया।
विज्ञापन
इस बात को लेकर सोमवार की सुबह मुर्गा की दुकान करने वाले ने यासीन को चाकू मार दिया। जिससे वह मरणासन्न हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी।
विज्ञापन
आए दिन करते थे परेशान
अब्दुल खान का कहना है कि यार मोहम्मद उसके चाचा का लड़का था। विपक्षी आए दिन उसे धमकाते थे। उन लोगों ने उसकी हत्या कर दी। उन्होंने कार्रवाई की मांग की।