फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shohde was tied to a tree and beaten

Gonda News: शोहदे को पेड़ से बांधकर पीटा

Fri, 15 Nov 2024 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shohde was tied to a tree and beaten
गोंडा। थाना क्षेत्र वजीरगंज में मोहनामार्ग पर देवीनगर रेलवे क्राॅसिंग के पास बृहस्पतिवार को बाइक सवार युवक बाजार से लौट रही छात्रा से छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा के शोर मचाने पर पास में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने आरोपी को दबोच लिया। आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पेड़ से बांधने के बाद जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

वजीरगंज के एक गांव निवासी छात्रा ने बताया कि उसके पिता दिल्ली में रहकर काम करते हैं। वह एक कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बृहस्पतिवार को साइकिल से घर का सामान लेकर टिकरी बाजार से लौट रही थी। दोपहर तीन बजे मोहनापुर मार्ग पर शैल सिंह इंटर कॉलेज के पास पहुंची थी। तभी बाइक सवार युवक ने पीछा शुरू कर दिया। देवीनगर रेलवे क्रॉसिंग के पास सुनसान स्थान पर उसने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और छेड़छाड़ करने लगा। सहमी छात्रा ने मदद के लिए शोर मचाया तो कुछ दूरी पर तालाब में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया। उसकी पहचान बंधवा निवासी किशन वर्मा के रूप में हुई। देखते ही देखते वहां तमाम ग्रामीण एकत्र हो गए। लोगों ने आरोपी किशन को रस्सी से पेड़ में बांधकर खूब पिटाई की। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद थाने में सूचना दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी किशन वर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed