{"_id":"638e2fc1f28a4b31012abc35","slug":"shivani-of-kanpur-has-a-crush-on-seenu-of-nandini-nagar-gonda-news-lko6604437161","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: कानपुर की शिवानी ने नंदिनी नगर की सीनू को किया चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: कानपुर की शिवानी ने नंदिनी नगर की सीनू को किया चित
विज्ञापन
गोंडा। धानेपुर के बीएचडी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता के अंतिम दिन कानपुर की महिला पहलवान शिवानी पांडेय व नंदनी नगर की महिला पहलवान सीनू के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें शिवानी पांडेय ने अपने दांवपेच से नंदनीनगर की पहलवान को हरा दिया।
इसके बाद छोटा डॉन ने सुरेंद्र पहलवान को पटकनी देकर विजयश्री हासिल की। वहीं अयोध्या के पहलवान नागेंद्र दास और मोनू पहलवान राजस्थान की कुश्ती काफी रोमांचक हो गई। 10 मिनट तक जबरदस्त मुकाबला होने के बाद नागेंद्र दास विजयी हुए। शैतान सिंह झांसी व मनोज पहलवान बरेली के बीच मुकाबला हुआ जो बराबरी पर छूटा।
वहीं गूंगा पहलवान व सुरेंद्र पहलवान के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें गूंगा पहलवान विजयी हुए। इसके बाद गूंगा पहलवान व भूकंप सिंह के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें भूकंप सिंह ने अपने दांव से गूंगा पहलवान को चित कर दिया।
विज्ञापन
इसके बाद भूकंप और बग्गा पहलवान के बीच कुश्ती हुई। जिसमें बग्गा पहलवान ने भूकंप को शिकस्त देकर जीत हासिल की। नागेंद्र दास अयोध्या व प्रशांत के बीच एक और कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें प्रशांत ने बाजी मारी। जिसपर असंतुष्ट दर्शकों ने दुबारा कुश्ती कराने की मांग की और इस बार नतीजा बराबर पर रहा।
वहीं कुश्ती प्रतियोगिता के आयोजक दिग्विजय तिवारी व भूकंप सिंह के बीच घनघोर मुकाबला हुआ। जिसमें दिग्विजय तिवारी ने जीत हासिल की। पहलवानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।