फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   shirking board exam duties

Gonda News: बोर्ड परीक्षा की डयूटी से कर रहे किनारा

Tue, 20 Feb 2024 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Tue, 20 Feb 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
shirking board exam duties
गोंडा। आगामी 22 फरवरी से नौ मार्च के बीच हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा कराने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से नामित कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

सोमवार को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थिति दर्ज करानी थी, लेकिन बड़े पैमाने पर कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंचे। परीक्षा ड्यूटी से असमर्थता जताई है। बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी से बचने वालों की फेहरिस्त लंबी होती जा रही है।
विज्ञापन

जिले के कुल 143 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के करीब 92 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से नकल विहीन व शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरा, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षकों को लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं विषय वाले दिन संबंधित कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी नहीं लाने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक स्तर से सभी कक्ष निरीक्षकों को बोर्ड परीक्षा कराने के लिए संबंधित विद्यालय से कार्यमुक्त कर दिया गया है। सोमवार को विद्यालय स्तर पर उपस्थिति दर्ज करानी थी।
कक्ष निरीक्षकों ने ड्यूटी से असमर्थता जताई है। वहीं अलग-अलग समस्याएं बताकर बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से हटाने के अनुरोध किए। इतना ही नहीं स्टैटिक मजिस्ट्रेट ने भी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न करने के पीछे विभागीय कामों के प्रभावित होने से अलग-अलग कारण बताकर ड्यूटी हटाने के अनुरोध किए हैं। ऐसे में बीपीएस इंटर कॉलेज कोल्हुआ समेत कई केंद्रों से कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति दर्ज न कराने को लेकर शिकायतें आईं हैं।
व्यवहारिक कारण मिलने पर ही हटेगी ड्यूटी
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि कक्ष निरीक्षकों से संबंधित लगातार शिकायतें मिल रहीं हैं। ऐसे में दो दिन का वक्त है। जल्द ही समीक्षा बैठक कर समाधान किया जाएगा। वहीं व्यवाहरिक कारण के बाद ही बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से कक्ष निरीक्षकों को कार्यमुक्त किया जा सकेगा। इसके लिए बोर्ड स्तर से मानक तय किए गए हैं। वहीं भंभुआ स्थित किसान इंटर कॉलेज समेत कई केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई है। इसके साथ ही परीक्षा को लेकर तैयारी बैठक की गई है।

284 अभ्यर्थियों ने छोड़ी मदरसा शिक्षा बोर्ड परीक्षा
जिले के 12 केंद्रों पर उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंडरी, सीनियर सेकेंडरी, कामिल व फाजिल प्रथम व द्वितीय पाली की परीक्षा सकुशल कराई गई। सेक्टर मजिस्ट्रेट व सचल दल की कड़ी निगरानी और सीसीटीवी कैमरे की नजर में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली की परीक्षा में पंजीकृत कुल 1044 विद्यार्थियों के सापेक्ष 813 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 231 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में पंजीकृत कुल 717 विद्यार्थियों के सापेक्ष 664 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 53 परीक्षार्थी परीक्षा से अनुपस्थित रहे। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि कुल मिलाकर 284 विद्यार्थियों ने दोनों पाली में परीक्षा छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed