फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shikshamitras celebrated black day

Gonda News: शिक्षामित्रों ने मनाया काला दिवस

Fri, 25 Jul 2025 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Fri, 25 Jul 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
Shikshamitras celebrated black day
गोंडा। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के बैनर तले शुक्रवार को शिक्षामित्रों ने काला दिवस मनाया। बांह पर काली पट्टी बांधकर शिक्षामित्र विद्यालय में सांकेतिक हड़ताल पर रहे। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षामित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार शुक्ल व जिलाध्यक्ष अवधेश मणि मिश्र ने बताया कि 25 जुलाई 2017 को सहायक अध्यापक के पद पर समायोजन निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद से इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया जाता है। शुक्रवार को जिला पंचायत के टिन शेड में एकत्रित होकर समायोजन निरस्त होने के कारण दिवंगत साथियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा को सौंपा गया। इसमें वर्तमान में महंगाई को देखते हुए अन्य राज्यों (राजस्थान, उत्तराखंड, हरियाणा व बिहार) की भांति शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाने, शिक्षामित्रों को पुनः मूल विद्यालय में तैनाती, उनकी ग्राम पंचायत के विद्यालय में समायोजित करने, महिला शिक्षामित्रों को विवाह के बाद उनकी ससुराल के जनपद में समायोजित करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर महामंत्री शिवमूर्ति पांडेय, जिला संगठन मंत्री तेजेंद्र कुमार शुक्ल, जिला मंत्री अभिमन्यु प्रसाद मिश्र, ब्लाॅक अध्यक्ष हनुमंत तिवारी, राकेश शुक्ल, रावेंद्र कुमार सिंह, राजकुमार, किरन मिश्रा, चमचम देवी, राकेश रंजन, महेश कुमार, राजकुमार मौर्य, रहिला बानो, दीपा देवी, ऊषा पांडेय मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed