{"_id":"5782939e4f1c1b56617f9bbe","slug":"shikshamitra-gerenge-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएसए कार्यालय घेरेंगे शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएसए कार्यालय घेरेंगे शिक्षामित्र
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sun, 10 Jul 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
बैठक करते शिक्षामित्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक रविवार को नार्मल स्कूल में हुई। ग्रांट मिलने के बावजूद शिक्षामित्रों का मानदेय भुगतान नहीं होने पर आक्रोश जताते हुए पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय के घेराव की चेतावनी दी है।
बैठक में आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देव कुमार मिश्र ने कहा कि शिक्षामित्रों को मानदेय भुगतान के लिए शासन ने ग्रांट उपलब्ध करा दी है। इसके बावजूद जिले में सर्व शिक्षा अभियान के तहत कार्यरत लगभग 600 शिक्षामित्रों को मार्च से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है। इससे शिक्षामित्रों को परिवार के भरण-पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
जिला महामंत्री नानबाबू विश्वकर्मा ने कहा कि यदि एक सप्ताह में मानदेय का भुगतान न किया गया तो एसोसिएशन द्वारा बीएसए कार्यालय का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। बैठक में ये भी निर्णय लिया गया कि शिक्षामित्रों के संबंध में 27 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई की पैरवी के लिए प्रांतीय कार्यकारिणी को आर्थिक सहयोग राशि उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में अंजनी तिवारी, अशोक सिंह, फैजान अंसारी, रामजी शुक्ल, प्रदीप मिश्र सहित तमाम शिक्षामित्र मौजूद रहे।