फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Shame certificate will be given if women spread dirt in hospital

महिला अस्पताल में गंदगी फैलाई तो मिलेगा शर्म प्रमाण पत्र

Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Shame certificate will be given if women spread dirt in hospital
गोंडा के महिला अस्पताल में गंदगी करते पकड़े जाने पर शर्म प्रमाण-पत्र देते सीएमएस। - फोटो : GONDA
गोंडा। केन्द्र और प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत अभियान की मुहिम चला रही है। लेकिन लोगों की लापरवाही सरकार के इस महत्वाकांक्षी अभियान पलीता लगा रही है। जिसके चलते सरकारी अस्पतालों के साथ ही कई विभागों में लोग गंदगी फैलाने से नहीं कतरा रहे हैं। अब ऐसे लोगों के लिए जिला महिला अस्पताल प्रशासन की ओर से विशेष अभियान शुरू किया गया है। जिसके तहत अस्पताल परिसर में तंबाकू और पान खाकर थूकने वालों को शर्म प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
विज्ञापन

शनिवार को इस अभियान की शुरूआत खुद महिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र ने की। उन्होंने सुबह राउंड पर अस्पताल में तंबाकू खाकर थूकते मिलने पर 9 लोगों को शर्म प्रमाण पत्र थमाया। डॉ. मिश्र ने कहा कि अस्पताल की नई बिल्डिंग की शुरुआत होने के बाद भी लोग स्वच्छता के प्रति अपने रवैये में बदलाव नहीं ला रहे हैं। इसलिए अब कार्रवाई आवश्यक हो गई है। गंदगी फैलाते पकड़े जाने वालों को शर्म प्रमाण पत्र देने के साथ ही 200 रुपये का जुर्माना भी लगाया जायेगा। उन्होंने कहा कि डीएम की स्वीकूति लेने के बाद शनिवार को इस अभियान की शुुरुआत की गई।
विज्ञापन

लोग अस्पताल की लिफ्ट में भी थूकने से नहीं कतराते
सीएमएस डॉ. एपी मिश्र ने कहा कि लोगों की लापरवाही का आलम ये है कि महिला अस्पताल में लगी लिफ्ट में भी थूकने से नहीं कतराते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से अधिकांश अच्छे और पढ़े लिखे लोग ही ऐसी लापरवाही करते हैं। डॉ. मिश्र ने बताया कि अब लोग केवल जुर्माने से नहीं सुधरने वाले हैं। ऐसे में लोगों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना भी आवश्यक है। इसके साथ ही लोगों को प्रमाण पत्र देने के साथ ही अन्य लोगों को भी जागरूक करने में सहयोग देने की अपील की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed