फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Sewa Bharti distributed essential items among the elderly

Gonda News: सेवा भारती ने वृद्धजनों में बांटीं आवश्यक वस्तुएं

Sun, 14 May 2023 11:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sun, 14 May 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
Sewa Bharti distributed essential items among the elderly
गोंडा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के आनुषांगिक संगठन सेवा भारती के तत्वावधान में मातृ दिवस पर रविवार को वृद्धजन आश्रम गोंडा में स्वरुचि भोज का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वृद्धजनों को वाॅकर, छड़ी, नी-कैप, चश्मे और कपड़े समेत कई आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।
विज्ञापन

सेवा भारती के जिलाध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक ने बताया कि इस आयोजन में इं. प्रवीण सिंह, अनिल मित्तल, संजय मनीरामका, डॉ. एपी सिंह के साथ ही मारवाड़ी युवा मंच (महिला शाखा) की नीतू गर्ग, नीलम जैन, प्रेमलता सिंघल, पुष्पा अग्रवाल, सरोज, भावना सोमानी, सविता अग्रवाल का योगदान सराहनीय रहा। इस मौके पर रामप्रकाश गुप्ता, श्रीमान सिंह, आनंद, आकाश, एसएन सिंह, डॉ. आरएस राठौड़, कुसुम राठौर, डॉ. आरपी सिंह, विवेक शरण, योगेश प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सेवा भारती की गोंडा की जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को संघ कार्यालय प्रताप भवन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संघचालक श्रीमान सिंह और संचालन विभाग अध्यक्ष बीडी जायसवाल ने किया। संगठन मंत्री आनंद जी ने सेवा भारती के बारे में विस्तार से बताया। बैठक में कार्यकारिणी की घोषणा की गई। डॉ. एपी सिंह, अनिल मित्तल, प्रवीण सिंह, सरदार चरणजीत सिंह को पालक मंडल में स्थान मिला। जिलाध्यक्ष डॉ. ओंकार पाठक, उपाध्यक्ष सीए पवन अग्रवाल, महामंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह, सहमंत्री डॉ. प्रमोद मिश्र व कोषाध्यक्ष संजय जायसवाल बनाए गए। शिक्षा प्रमुख रमेश प्रताप सिंह, स्वास्थ्य प्रमुख डॉ. राजेश श्रीवास्तव, स्वावलंबन प्रमुख गोपाल जी मित्तल, सामाजिक कार्य प्रमुख संतोष सिंह व मीडिया प्रमुख हेमंत कुमार बनाए गए। इसके अलावा संजय मनीरामका, सूर्यप्रकाश सोनी, डॉ. मनोज मिश्र, दीपक गुप्ता, सच्चिदानंद कार्यकारिणी सदस्य बने। इस मौके पर जिला प्रचारक आकाश एवं नगर प्रचारक सूरज सांकृत्यायन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed