फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Severe damage to sugarcane and paddy crops

Gonda News: गन्ना व धान की फसलों को भारी नुकसान

Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Severe damage to sugarcane and paddy crops
आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद
गोंडा। तीन दिन से लगातार हो रही बारिश और तेज हवा चलने से जिले में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार रात से इंटरनेट सेवाएं ठप होने से संचार व्यवस्था भी चरमरा गई है। जिले के मुख्य मार्गों के साथ ही ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया है। खराब मौसम के कारण पेड़ों को हटाकर यातायात बहाल कराने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

करनैलगंज संवाद के अनुसार, बारिश और तेज हवा के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। शुक्रवार देर रात अस्पताल तिराहा, बालकराम पुरवा और तहसील परिसर में पेड़ गिर गए। जलभराव और फसलों के गिरने से ग्रामीण परेशान रहे।
विज्ञापन

मनकापुर संवाद के अनुसार, शुक्रवार रात जवाहर नगर में ट्रांसफार्मर पर पेड़ गिरने से तार टूट गए। टूटे तार की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। सीएचसी गेट, बल्लीपुर, कोतवाली और सीओ कार्यालय परिसर में भी पेड़ गिरने की सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसकनवा क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के कारण गड़रही के पास पेड़ गिरने से मार्ग बाधित हो गया। रुपईडीह संवाद के अनुसार, गोंडा-बहराइच और आर्यनगर-करनैलगंज मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिर गए। पुलिस ने पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया। बनगाई निवासी बजरंगी कश्यप के कच्चे मकान पर नीम का पेड़ गिर गया। गनीमत रही कि परिवार के लोग बच गए लेकिन गृहस्थी का सामान क्षतिग्रस्त हो गया। लेखपाल मनोज मिश्र ने बताया कि नुकसान की रिपोर्ट तहसील को भेजी जाएगी।
खरगूपुर संवाद के अनुसार, भटपुरवा में तेज हवा से पीपल का विशाल पेड़ गिर गया। इससे माधवराव सोनकर का पक्का मकान और राम बच्चन का छप्पर क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में तीन बकरियों और चार सुअरों की मौत हो गई। पूर्व प्रधान भूपेंद्र कुमार सिंह ने प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।
इटियाथोक संवाद के अनुसार, गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर महराजगंज बाजार में शनिवार को पेड़ गिरने से तीन घंटे तक आवागमन ठप रहा। आर्यनगर-महराजगंज और खरगूपुर-इटियाथोक मार्ग पर भी पेड़ गिरने से घंटों यातायात बाधित रहा। पसका संवाद के अनुसार, पेड़ गिरने से त्योरासी-सुसुंडा मार्ग बाधित रहा। सहजौरा डीहा में देवीदीन के घर पर भी पेड़ गिर गया।
जयप्रभाग्राम संवाद के अनुसार, लगातार बारिश और तेज हवा से धान और गन्ने की फसलें खेतों में धराशायी हो गईं। किसान गनेश मिश्र, शिवकुमार, अनिल और अरुण आदि ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर जल्द मुआवजा दिलाने की मांग की है। कटरा बाजार संवाद के अनुसार, बारिश और तेज हवा से खेतों में खड़ी गन्ने की फसल गिर गई। बीसीएम ग्रुप के महाप्रबंधक संदीप अग्रवाल ने किसानों से उपज को बचाने के लिए दो-तीन दिन के भीतर गिरे गन्ने की बंधाई कराने की अपील की है।

आवागमन पर पड़ा असर
नवाबगंज संवाद के अनुसार, तेज हवा के कारण शनिवार को थाना परिसर में पाकड़ का पेड़ गिर गया। सिरसा में छट्ठीराम के मकान पर पेड़ गिरने से नुकसान हुआ, हालांकि परिवार सुरक्षित है। धान और गन्ने की फसलें भी गिर गईं।
विश्नोहरपुर संवाद के अनुसार, महंगूपुर में ढेमवा मार्ग पर शनिवार सुबह पेड़ गिरने से जाम लग गया। ग्रामीणों ने पेड़ काटकर आवागमन बहाल कराया। वजीरगंज संवाद के अनुसार, गोंडा-अयोध्या राजमार्ग पर चंदापुर, अनभुला और बनघुसरा के पास पेड़ गिरने से करीब दो घंटे जाम लगा रहा। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से रास्ता साफ कराया। बानेपुर में इमली का पेड़ गिरने से भी आवागमन बाधित रहा।
दुर्जनपुर घाट संवाद के अनुसार, शुक्लन पुरवा में शुक्रवार को तेज हवा से प्रवेश कुमार मिश्र का छप्पर गिर गया। परिवार के लोग बाल-बाल बच गए लेकिन बाइक और घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया।
मोतीगंज संवाद के अनुसार, तेज बारिश के बीच दर्जींकुआं-मनकापुर मार्ग पर कई स्थानों पर पेड़ गिरने से यातायात घंटों बाधित रहा। थानाध्यक्ष तेजनारायण गुप्त ने बताया कि पुलिस ने पेड़ हटवाकर आवागमन बहाल कराया।

बेलसर संवाद के अनुसार, तेज हवा और बारिश से बेलसर-गोंडा, बेलसर-त्योरासी, मंगुरा-विजयनगर और खजुरी-मन्नी पुरवा मार्ग पर कई पेड़ गिर गए। इससे इन मार्गों पर घंटों आवागमन बाधित रहा।

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

आंधी व बारिश से जगह-जगह गिरे पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed