{"_id":"6862ccd757a6f51afe0f436a","slug":"seven-thousand-employees-will-knock-door-to-door-to-prevent-communicable-diseases-gonda-news-c-100-1-gon1001-140083-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: संचारी रोगों से बचाव के लिए घर-घर दस्तक देंगे सात हजार कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: संचारी रोगों से बचाव के लिए घर-घर दस्तक देंगे सात हजार कर्मचारी
Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान की तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा गांधी पार्क से हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना करेंगी। स्वास्थ्य विभाग की अगुवाई में 11 विभागों के करीब सात हजार कर्मचारी मिलकर संचारी रोगों की रोकथाम के तरीके बताएंगे। जगह-जगह साफ-सफाई व छिड़काव कराया जाएगा। अभियान के दूसरे चरण में 11 जुलाई से आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर दस्तक देकर बीमार लोगों की कुंडली तैयार करेंगी।
सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा ने बताया कि मंगलवार को जिलाधिकारी जागरूकता के लिए वाहनों को रवाना करेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक करेंगे।। जापानी इंसेफ्लाइटिस (जेई) व एक्यूट इंसेफ्लाइटिस सिंड्रोम (एईएस) पर प्रभावी ढंग से काबू करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में वायरस व बैक्टीरिया जनित बीमारियों से बचाव के लिए अभियान समय-समय पर चलाया जा रहा है। जिलेभर में 3,516 आशा व 3200 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। संक्रामक रोग से ग्रस्त लोगों की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को देंगे। ताकि बीमार लोगों का समय से उपचार कराया जा सके। अभियान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, कृषि एवं सिंचाई और पशुपालन विभाग सहित 11 विभागों के सात हजार कर्मचारी सहयोग करेंगे