फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seven thousand diesel burnt, three people donated blood

Gonda News: सात हजार का डीजल फूंका, तीन ने किया रक्तदान

Mon, 19 Jun 2023 11:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 19 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand diesel burnt, three people donated blood
गोंडा। मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में खून की कमी दूर करने के लिए सीएमओ ने सभी सीएचसी पर रक्तदान शिविर आयोजित करने का फरमान तो जारी कर दिया लेेकिन स्वास्थ्यकर्मी ही खून देने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। सीएचसी तरबगंज पर सोमवार को आयोजित रक्तदान शिविर में पूरे दिन ब्लडवैन की एसी चली, मुख्यालय से पांच स्वास्थ्यकर्मी गए और रक्तदान हुआ सिर्फ तीन यूनिट। बताया जा रहा है कि 35 किलोमीटर आने-जाने और पूरे दिन एसी चलने पर करीब 72 लीटर डीजल जला। वहीं सीएचसी पर रक्तदान करने वालों में डॉ. नवनीत गौरव सिंह, शरद यादव व श्रीकांत रहे। डॉ. नवनीत गौरव ने रक्तदान के प्रति प्रेरित करते हुए कहा कि रक्तदान करने से जहां एक तरफ हम किसी का जीवन बचाते हैं वहीं इससे शरीर में नए रक्त का संचार होने के साथ ही रक्तचाप जैसी बीमारियों की संभावनाएं कम होती हैं। इस दौरान ब्लडबैंक के कर्मी प्रवीण चंद पांडेय, अंबरीश सिंह, राजीव उपाध्याय, शैलेश तिवारी, निशा वर्मा, सुधांशु तिवारी, विकास सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed