{"_id":"5904cbc44f1c1b267bc0c912","slug":"seven-houses-burnt-to-the-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"अाग से सात मकान जले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अाग से सात मकान जले
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Sat, 29 Apr 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
अाग लगने से जला मकान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग क्षेत्रों में आग लगने से सात मकान जल गए तथा एक व्यक्ति गंभीर रूप से झुलस गया। वहीं, एक बकरी भी झुलस कर मर गई। झुलसे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर सीएचसी तुलसीपुर के डॉक्टर ने बहराइच रेफर कर दिया है। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई।
तुलसीपुर थाना क्षेत्र के बनकटवा कला गांव में शुक्रवार की रात शादी समारोह के दौरान जनरेटर से निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। जनरेटर के पास रखा पुआल जलने लगा। जनरेटर के पास सो रहा रमजान (32) पुत्र इस्लाम आग की लपटों में घिर गया। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया तथा रमजान को सीएचसी तुलसीपुर में भर्ती कराया। रमजान की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे बहराइच के लिए रेफर कर दिया।
उधर, दूसरी घटना पचपेड़वा थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव में घटी। हरिहरपुर निवासी रामकिशोर ने बताया कि सुबह 10 बजे वह इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल गया था। उसी समय उसके घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई, जिससे 4500 रुपये, चांदी की पायल व झाला सहित घर का सारा सामान जल गया। आग की चपेट में आकर पड़ोसी रफीक का घर भी जल गया।
विज्ञापन
वहीं, हरैया सतघरवा विकास खंड के गुगौली गांव में बीती रात उदयराज के घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने नबाब अली, फारुक, सब्बीर व हजरत अली के घरों को भी चपेट में ले लिया। सब्बीर की एक बकरी भी आग में झुलसकर मर गई। तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला ने अग्निपीड़ितों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।