{"_id":"58d018674f1c1b2e4a1a29b3","slug":"seven-fake-invigilator-caught-report-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े, रिपोर्ट दर्ज, सभी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फर्जी कक्ष निरीक्षक पकड़े, रिपोर्ट दर्ज, सभी गिरफ्तार
amarujala
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा में सोमवार को हाईस्कूल की गणित की परीक्षा के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सोनवरसा स्थित न्यू इंडियन इंटर कॉलेज पर छापा मारकर फर्जी आईकार्ड पर ड्यूटी कर रहे पांच कक्ष निरीक्षकों को धर दबोचा।
सूचना मिलने पर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंचे। डीएम ने बताया कि पकड़े गए लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं तुलसीपुर दुर्गोड़वा स्थित पंडित दीन दयाल इंटर कॉलेज में फर्जी आईकार्ड पर ड्यूटी करने वाले दो कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसके अलावा डीएम व एडी बेसिक की टीम ने अलग अलग परीक्षा केद्रों से नकल करने वाले छह परीक्षार्थियों को भी पकड़ा है।
बोर्ड परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए चलाई जा रही जिलाधिकारी की मुहिम रंग ला रही है। डीएम की इस मुहिम में जुटे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार सिंह ने कोतवाली देहात क्षेत्र के सोनवरसा स्थित न्यू इंडियन इंटर कॉलेज पर छापेमारी की।
विज्ञापन
इस छापेमारी में बीएसए ने कॉलेज में फर्जी आईकार्ड पर ड्यूटी कर रहे पांच कक्ष निरीक्षकों को धर दबोचा। जांच में स्कूल में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने वाले अतुल कुमार, वारिस अली, अरुन कुमार, तमीम अंसारी व दुर्गेश पांडेय के आईकार्ड फर्जी निकले।
इनकी तैनाती के संबंध में जब परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक से जानकारी की गई तो वह संतोषजनक उत्तर नही दे सके। बीएसए ने बताया कि परीक्षा के दौरान नकल कराने के लिए केंद्र व्यवस्थापक की मिलीभगत से इन कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी पर लगाया गया था।
बीएसए के मुताबिक इन सभी के पास से बरामद किए गए आईकार्ड पर किए गए हस्ताक्षर फर्जी मिले हैं। सूचना मिलने पर जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने पूरे स्कूल की सघन तलाशी कराई
इसके बाद डीएम के निर्देश पर पांचों कक्ष निरीक्षकों व केंद्र व्यवस्थापक चंद्रभान शुक्ला को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम के निर्देश पर डीआईओएस ने कोतवाली देहात में केंद्र व्यवस्थापक समेत पांचों कक्ष निरीक्षकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने कोतवाली देहात के ही मलारी गढ़वलिया स्थित रामतीर्थ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान एक छात्र को मोबाइल के साथ नकल करते हुए पकड़ा।
इस पर छात्र की कापी बदलकर उसे बी कापी दिलाई गई। यहां के केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। वहीं हाईस्कूल की गृहविज्ञान की परीक्षा में देवी पाटन मंडल के सहायक शिक्षा निदेशक एमपी सिंह के नेतृत्व में बनाए गए मंडलीय सचल दल की टीम ने सोमवार को तरबगंज के एमडीवीएस इंटर कॉलेज में छापेमारी की। यहां दो छात्राएं नकल करती हुई पकड़ी गई।
इसे अलावा स्कूल परिसर में नकल सामग्री भी बरामद हुई। एडी बेसिक एम पी सिंह ने बताया कि सभी सामग्री को सील कर जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दिया गया है। इसके अलावा जयदेव सिंह इंटर कालेज सालपुर,गांधी इंटर कॉलेज नवाबगंज व गुरु नरहरि स्मारक इंटर कॉलेज में भी एक एक परीक्षार्थियों को सचल दलों ने नकल करते हुए पकड़ा है।
परसपुर के गुरु नरहरि स्मारक इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल की परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट न एक छात्रा को दूसरी छात्रा के स्थान पर परीक्षा देने के मामले में पकड़ लिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य गंगाधर मिश्र ने बताया कि हाईस्कूल की परीक्षा में सुमन कुमारी के नाम से पंजरकरण है लेकिन सोमवार को जांच के दौरान पताचला कि उसके स्थान पर आरती कश्यप नाम की छात्रा परीक्षा दे रही है। इस मामले में आरोपी छात्रा के खिलाफ परसपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।