{"_id":"579100b94f1c1b2d33c4bbf8","slug":"seven-anganwadi-workers-end-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की सेवा समाप्त
अमर उजाला/बलरामपुर
Updated Thu, 21 Jul 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य संविदाकर्मियों ने किया कार्य बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
डीएम प्रीति शुक्ला के निर्देश पर गुरुवार को सात आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम के संचालन में लापरवाही बरतने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर गाज गिरी है। जिले की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम का बेहतर संचालन किए जाने का निर्देश दिया गया है।
डीपीओ वीरेंद्र कुमार तिवारी ने गुरुवार को बताया कि शासन स्तर से जिले भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम के तहत कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों और गर्भवती महिलाओं को पूर्ण स्वस्थ रखने के लिए पौष्टिक भोजन खिलाने का निर्देश दिया है।
आंगनबाड़ी केंद्रों पर हौसला पोषण मिशन के तहत भोजन बनने वाली धनराशि ग्राम पंचायत के खाते में भेजी जा चुकी है। पूरे सप्ताह कुपोषित व अतिकुपोषित बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के माध्यम से भोजन दिया जाएगा।
विज्ञापन
हौसला पोषण मिशन कार्यक्रम के संचालन में लापरवाही बरतने वाली तुलसीपुर ब्लॉक के लालनगर गांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री रश्मि पांडेय, खैरहनिया गांव की योग माया सिंह और बालापुर की आशा, गैसड़ी ब्लॉक के विश्रामपुर गांव व बलरामपुर ब्लाक के बेलहा गांव की दो-दो आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों की सेवाएं डीएम के निर्देश पर समाप्त कर दी गई है। कार्रवाई की सूचना निदेशालय को भी भेज दी गई है।