{"_id":"678fe064a60c7728d7012fa5","slug":"seven-acres-of-crops-drowned-in-water-gonda-news-c-100-1-gon1001-131238-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पानी में डूब गई सात एकड़ फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पानी में डूब गई सात एकड़ फसल
Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 21 Jan 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
बेलसर (गोंडा)। बरसड़ा निवासी उमाशंकर तिवारी ने बताया की सरयू नहर खंड प्रथम की तरबगंज करनैलगंज शाखा की बेलसर माइनर प्रथम अधूरी है। इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के चलते हर साल अधूरी नहर में पानी छोड़ दिया जाता है। जिससे कई एकड़ फसल डूबकर खराब हो जाती है। किसान रामदेव ने बताया की यह नहर यदि आगे ले जाकर किसी नाले में गिरा दी जाए तो किसानों की फसलों की हर साल हो रही बर्बादी रुक जाए। किसान अनंत राम ने कहा, किसानों की हर साल फसल खराब होती है लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। किसान अगम ने कहा, यदि पानी नहर में छोड़ने से पहले उसकी मरम्मत हो जाए तो नुकसान न हो।
गोंडा-बलरामपुर के एमएलसी अवधेश कुमार सिंह मंजू ने अधिशाषी अभियंता खंड प्रथम को पत्र लिखकर नहर को आगे नाले में जोड़ने की मांग की थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका।
सहायक अभियंता भारत भूषण भारती ने बताया कि सूचना मिलते ही माइनर का गेट बंद करा दिया गया है। नहर परियोजना बंद हो गई है इसलिए विभाग को पत्र भेजकर अतिरिक्त बजट मांगा गया है। बजट मिलने पर नहर को आगे बढ़ाया जाएगा।