फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Serving one's parents brings happiness and prosperity into life

Gonda News: माता-पिता की सेवा से जीवन में आती है सुख-समृद्धि

Mon, 24 Aug 2026 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Serving one's parents brings happiness and prosperity into life
गोनार्द लॉन में ​शिव महापुराण की कथा सुनाते प्रवाचक। स्रोत: आयोजक
गोंडा। सावन मास के अवसर पर गोनार्द लॉन में आयोजित शिव महापुराण कथा एवं सवा लाख पार्थिव शिवलिंग पूजन के चौथे दिन प्रवाचक रविशंकर जी महाराज गुरुभाई ने कहा कि माता-पिता की सेवा से जीवन में सुख व समृद्धि आती है। उन्होंने श्री शैल पर्वत स्थित द्वितीय ज्योतिर्लिंग भगवान मल्लिकार्जुन की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उज्जैन स्थित तृतीय ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के प्राकट्य और उनकी महिमा की कथा सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए।
विज्ञापन

उन्होंने भगवान कार्तिकेय और गणपति के प्राकट्य की कथा भी सुनाई। कथा स्थल पर गणपति प्राकट्य उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए। संतोष सोनी, आरती सोनी, दीपक मराठा, रवि सोनी, अमित सोनी, संजय रस्तोगी, राकेश कसौधन, शिवशंकर सोनी, सोम सोनी, शिवकुमार सोनी, देवेंद्र सोनी, गोविंद महाराज, राहुल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed