फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Service of 23 ASHAs ended due to negligence

Gonda News: लापरवाही पर 23 आशाओं की सेवा समाप्त

Sat, 26 Aug 2023 11:04 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 26 Aug 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Service of 23 ASHAs ended due to negligence
गोंडा। स्वास्थ्य योजनाओं में लापरवाही बरतने पर जिले की 23 आशा (एक्रेडिटेड सोशल हेल्थ एक्टिविस्ट) की सेवा समाप्त कर दी गई। यह निर्णय शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में लिया गया। डीसीपीएम डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि 23 आशा कार्यों में रुचि नहीं ले रही थीं। इनको जिला स्वास्थ्य समिति की ओर से दो बार नोटिस भेजी गई मगर कार्यों में कोई सुधार नहीं हुआ। जिलाधिकारी नेहा शर्मा के निर्देश पर आशा कार्यकर्ता गीता मिश्रा, विद्यावती, रामावती, मीरा पांडेय, साधना तिवारी, जयंती देवी, साधना पांडेय, पूनम (दुरगोंड़वा), पूनम (अभईपुर खास), मंजू यादव, हेमा पांडेय, मधु सिंह, विमला, अनीता देवी, रेखा, सुमन, माया देवी, ममता श्रीवास्तव, रामावती, प्रीति मिश्रा, सरोज श्रीवास्तव, रेनू व पूनम शुक्ला (धनौली) की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन

मुजेहना सीएचसी पर तैनात ब्लाॅक अकाउंट मैनेजर अतुल कुमार द्वारा नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने के कारण उनका वेतन रोकने का डीएम ने निर्देश दिया। आशाओं के रिक्त पदों पर आवेदन प्राप्त होने के बावजूद पत्रावली पेश न करने वाले लिपिक मनोज कुमार की कार्यशैली पर डीएम ने कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में सीडीओ एम. अरुन्मोलि, सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. शालू महेश, डीपीआरओ लालजी दूबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed