{"_id":"605b566c8ebc3ec4965b2fa6","slug":"service-book-held-after-transfer-salary-stuck-on-holi-gonda-news-lko571173947","type":"story","status":"publish","title_hn":"1185 शिक्षकों के तबादने के बाद भी दबाए हैं सेवा पुस्तिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1185 शिक्षकों के तबादने के बाद भी दबाए हैं सेवा पुस्तिका
विज्ञापन
गोंडा के पंत नगर में बीएसए को ज्ञापन सौपतें शिक्षक संघ के पदाधिकारी
- फोटो : GONDA
गोंडा। तबादले के बाद जिले से बाहर भेजे गए 1185 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका विभागीय अफसर दबाए बैठे हैं। स्थानांतरित शिक्षकों की सेवा पंजिका संबंधी जानकारी न भेजे जाने और सात सौ से अधिक नए तैनात शिक्षकों का विवरण अपडेट न होने से वेतन भुगतान अटका पड़ा है।
इसके चलते होली के त्यौहार पर भी बड़ी संख्या में शिक्षक बिना वेतन के ही ड्यूटी करने को मजबूर बन परेशानी उठा रहे हैं। यह जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को सौंपे एक ज्ञापन में दी। उन्होंने मांग की कि शिक्षकों की वेतन संबंधी परेशानी को तत्काल दूर कराया जाए ताकि आर्थिक बदहाली से जूझ रहे शिक्षक की होली बेरंग न होने पाए।
संघ के जिला अध्यक्ष आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिले से 1185 शिक्षक अंतर्जनपदीय स्थानांतरण के बाद से गैर जिला जा चुके हैं। इसके बावजूद शिक्षकों की सेवा पंजिका संबंधित जनपद को नहीं भेजे जाने से स्थानांतरित शिक्षकों का वेतन भुगतान नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
मांग की गयी कि होली से पहले सभी शिक्षकों को वेतन भुगतान सुनिश्चित कराया जाए। साथ ही 31 मार्च को सेवानिवृत्त हो रहे समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं को अंतिम कार्य दिवस पर बकाया राशि का एक मुश्त भुगतान भी कराया जाए।
इसके साथ ही 1054 शिक्षक शिक्षिकाओं के भविष्य निधि विवरण को अपडेट कर शिक्षकों के पैन नंबर उनकी सेवा पुस्तिका में शुद्ध तौर पर अंकित कराए जाए। प्रतिनिधिमंडल में जिला अध्यक्ष के साथ ही उपाध्यक्ष इंद्र प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी वीरेंद्र कुमार त्रिपाठी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।