{"_id":"6099678a8ebc3ea09d75675d","slug":"served-victims-with-high-spirits-gonda-news-lko5776067194","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंद हौसलों के साथ स्वास्थ्यकर्मी कर रहे पीड़ितो की सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंद हौसलों के साथ स्वास्थ्यकर्मी कर रहे पीड़ितो की सेवा
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए लॉकडाउन चल रहा है। इसका अनुपालन करने और अपने को संक्रमण के खतरे से बचाने को लोग घरों में हैं। वहीं कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो अपने जान की परवाह किए बिना संक्रमितों के इलाज और और उनकी देखभाल की जिम्मेदारी में जुटे हैं।
कोरोना काल में चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, व सफाईकर्मी ऐसे ही कोरोना योद्धा हैं जो इस जानलेवा महामारी में भी दूसरों को बचाने के लिए अपने कर्तव्य पथ पर डटे दिख रहे हैं।
होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को दवा लिखने के लिए फीवर क्लीनिक के डाक्टर व कर्मी लगे हैं। क्लीनिक के डा. वसीम कहते हैं कि मरीजों को समय से इलाज मुहैय्या कराने में पूरी सावधानी बरती जा रही है।
विज्ञापन
सरिता तिवारी काउसंलर फीवर क्लीनिक कहती हैं कोविड हास्पिटल में एक साल के करीब ड्यूटी के बाद अब फीवर क्लीनिक में ड्यूटी है, यहां आने वाले मरीजों को कोरोना संकट में बचाव के लिए सर्तक किया जाता है। उन्होने कहा कि लोगों को संकट के समय में प्रशासन की व्यवस्थाओं का पालन सख्ती से करना चाहिए।
बृजेश तिवारी स्टाफ नर्स कहते हैं कोरोना से जंग जीत लिया जाएगा। इसके लिए आम लोगों को पूरी सर्तकता से काम करना है। दवा के साथ ही अपने दैनिक कार्य को बेहतर ढंग से करें और घरों से जरूरी हो तभी बाहर निकलें। दिलीप कुमार सैनी ई-हॉस्पिटल डाटा एग्जीक्यूटिव कहते हैं कि इस दौरान कोविड प्रोटोकाल का पालन अनिवार्य है। वैक्सीन सभी को प्राथमिकता से लगवानी है।
कोरोना से जंग में वैक्सीन ही कारगर सिद्व होगी। जिनके लिए मानक तय किए गए हैं वह समय से वैक्सीन जरूर लगवाएं। यहां आने वालों को कोरोना से बचाव के तरीके भी बताए जा रहे हैँ। राम प्रकाश डाटा एक्सक्यूटिव फीवर क्लीनिक भी पूरी मुस्तैदी से लोगों की सेवा में लगे हैं।
वह कहते हैं ऐसे समय में हर किसी को अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी से करनी है। कोविड अस्पताल के शव वाहन चालक बृजेश तिवारी व माधव राम भी अपने काम जिम्मेदारी से कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि जल्द ही कोरोना के मामलों में सुधार होगा। उनका कहना है कि लोगों को वर्तमान परिस्थितियों को गंभीरता से लेकर आगे कदम बढ़ाने हैं। इस तरह कोरोना के विरूद्व जंग हर स्तर पर लोग जिम्मेदारी से काम कर रहे हैं।
करोना की दूसरी लहर में समस्याओं से जूझ रहे लोगों को सेवानिवृत्त शिक्षक जागरूक कर रहे हैं। इस संक्रमण काल में सरकार जहा तमाम तरह की दवा बचाव के तरीके के बारे में बताने के साथ साथ करोना कर्फ्यू लगाए हुए है । ऐसे समय में बेलसर क्षेत्र के गोपीपुर के अवकाश प्राप्त शिक्षक एसबी मिश्र की अगुवाई में बुर्जुग भी आगे आकर लोगों को जागरूक बनाने में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि करोना की लहर एक चेतावनी है।