फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seeking the moon and seeking unbroken good fortune

चांद ने चांद का दीदार कर मांगा अखंड सौभाग्य

Sun, 24 Oct 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Seeking the moon and seeking unbroken good fortune
गोंडा में करवाचौथ का पूजन करती सुहागिनें। - फोटो : GONDA
गोंडा। दिन भर निर्जला व्रत के बाद रात में चांद निकलने के बाद अपने पति का दीदार कर सुहागिनों ने करवाचौथ का व्रत तोड़ा। करवाचौथ के लिए रविवार की सुबह होते ही सुहागिनों ने पति की दीर्घायु के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। कई परिवार में पतियों ने भी व्रत रहकर पत्नियों का साथ निभाया।
विज्ञापन

शाम को करवाचौथ के व्रत की कथा परिवार के सदस्यों को सुनाई। इसके बाद करवाचौथ का पूजन कर चंद्रमा के निकलने का इंतजार करने लगी। रात आठ बजे के बाद जैसे ही आसमान में चांद दिखा, महिलाएं पूजा की थाली सजाकर घरों की छत पर पहुंच गईं, जहां पहले चलनी से चांद को निहारा, फिर चलनी की ओट से अपने जीवन साथी के चेहरे का दीदार किया।
विज्ञापन

इसके बाद करवा से चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु की कामना की। पति को घर में बनाए गए पकवान खिलाकर अपने व्रत पूर्ण किया। पतियों ने पत्नियों को उपहार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर पूरे दिन करवाचौथ का व्रत छाया रहा। इस खास दिन को सहेजने के लिए पति-पत्नी ने मोबाइल से सेल्फी भी ली। व्रत को पूरा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को वाट्सएप पर करवाचौथ की शुभकामनाएं दी तो वहीं फेसबुक पर भी सेल्फी की फोटो अपलोड की गईं।
करवाचौथ इस बार रविवार को पड़ने के कारण नौकरी पेशा पति तो घर पर ही रहे, लेकिन अन्य व्यवसाय वालों को शाम होते ही पत्नियों के फोन आने लगे। शाम होने पर श्रंगार कर सुहागिनें आसमान में चांद का दर्शन करने के लिए निहारती रहीं।
इस दौरान पति के घर न पहुंचने पर मोबाइल पर कॉल पर कॉल करती रहीं। देर शाम को आसमान में चंद्रमा का दर्शन होते ही सुहागिनों के चेहरे और खिल उठे। चलनी में चंद्रमा का दर्शन और अपने पति का दर्शन कर चौथ माता का
जिला कारागार में बंदी महिलाओं ने भी अपने पति के अखंड सौभाग्य के लिए व्रत रखा। कारवास में सजा काट रही 22 महिलाओं ने निर्जला व्रत रखा। जेल प्रशासन ने पूजा-पाठ व खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई है।

शाम को सभी महिलाओं ने एक साथ मिलकर अपने पतियों की लंबी उम्र के लिए पूजा पाठ किया। इसके बाद शाम को चंद्रमा को देखकर अपना व्रत तोड़ा। महिलाओं को उनके पतियों से वीडियो कॉलिग के जरिये बात कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed