फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Seek clarification from Assistant Labor Commissioner

Gonda News: सहायक श्रमायुक्त से स्पष्टीकरण तलब

Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 26 Dec 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Seek clarification from Assistant Labor Commissioner
गोंडा। मंडल के उप श्रमायुक्त अनुभव वर्मा के अवकाश पर होने से प्रभार देख रहे सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास से मंडलायुक्त ने विभागीय कार्य के संबंध में जानकारी करने का प्रयास किया, लेकिन उनसे संपर्क ही नहीं हो सका। दरअसल मंडलायुक्त ने एक महत्वपूर्ण पत्रावली के संबंध में जानकारी करने के लिए बृहस्पतिवार को सहायक श्रमायुक्त को अपने अधीनस्थ से फोन कराया था, लेकिन एक बार घंटी जाने के बाद मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। बेसिक फोन पर भी संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन सहायक श्रमायुक्त से संपर्क नहीं हो सका। इससे शासकीय कार्य प्रभावित हुआ। उच्चाधिकारी की कॉल रिसीव न करने, कदाचार तथा दायित्व व कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने के लिए मंडलायुक्त ने सहायक श्रमायुक्त मोहम्मद अब्बास से स्पष्टीकरण मांगा है। जारी नोटिस में कहा कि, तीन दिवस के अंदर व्यक्तिगत उपस्थित होकर स्पष्टीकरण दें। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed