फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Secretary's salary withheld over payments made outside the Panchayat Gateway

Gonda News: पंचायत गेटवे से इतर भुगतान पर सचिव का वेतन रोका

Mon, 24 Aug 2026 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Mon, 24 Aug 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Secretary's salary withheld over payments made outside the Panchayat Gateway
गोंडा। मनकापुर की दो ग्राम पंचायतों में पंचायत गेटवे के बजाय अन्य माध्यम से भुगतान किए जाने पर ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार वर्मा का अगस्त का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया है। प्रभारी डीपीआरओ जीडी जैन ने तीन दिन में साक्ष्य सहित स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


प्रभारी डीपीआरओ ने बताया कि हरसिंहवा और मनकापुर में 15 जुलाई को 50 हजार और 21 जुलाई को 26,505 रुपये का भुगतान पंचायत गेटवे से इतर किया गया। शासन के निर्देश के अनुसार सभी भुगतान पंचायत गेटवे के माध्यम से ही किए जाने हैं। वहीं, मनकापुर की धुनाही ग्राम पंचायत में डिजिटल लाइब्रेरी की किताबें पंचायत भवन में नहीं रखवाने पर भी रवि कुमार वर्मा को नोटिस दिया गया है। जांच में अन्य चयनित पंचायतों में किताबें रखी मिलीं, जबकि धुनाही में निर्देश के बावजूद लापरवाही मिली। पंचायत भवन तक रास्ता अवरुद्ध होने का दावा भी निरीक्षण में सही नहीं मिला। जवाब संतोषजनक न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed