फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Second shift exam aborted

द्वितीय पाली की परीक्षा निरस्त

Fri, 06 May 2016 10:52 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
अमर उजाला/गोंडा Updated Fri, 06 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Second shift exam aborted
पॉलीटेक्निक की प्रवेश परीक्षा संपन्न - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक बनकर नौनिहालों का भविष्य संवारने का सपना देख रहे बीटीसी-2013 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा में शामिल 304 परीक्षार्थियों ने शुक्रवार को परीक्षा की सुचिता को तार-तार कर दिया। परीक्षा की हकीकत देखने पहुंचे संयुक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा व जिला विद्यालय निरीक्षक को सभी परीक्षार्थी सामूहिक नकल करते मिले। यह देख दोनों अधिकारी भौचक रह गए।
विज्ञापन


संयुक्त निदेशक ने इसे गंभीरता से लेते हुए द्वितीय पाली में हो रही चौथे पेपर की परीक्षा निरस्त कर दी है। इसके साथ ही यहां के केंद्र व्यवस्थापक समेत पूरे स्टाफ को हटा दिया गया है। जेडी ने शनिवार को होने वाली परीक्षा के लिए नए केंद्र व्यवस्थापक के साथ परीक्षा पर नजर रखने के लिए दो पर्यवेक्षकों को भी तैनात कर दिया है।
विज्ञापन


बीटीसी-2013 बैच के चतुर्थ सेमेस्टर के 304 परीक्षार्थियों की परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज में चल रही है। शुक्रवार को द्वितीय पाली में दोपहर 12.30 से 1.30 तक चौथे पेपर के गणित की परीक्षा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा के संयुक्त निदेशक उदयराज ने बताया कि शुक्रवार को वह जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे के साथ जब परीक्षा की हकीकत देखने राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचे तो वहां परीक्षा दे रहे सभी परीक्षार्थी सामूहिक रूप से नकल करते हुए मिले।

जेडी ने जब इस संबंध में कॉलेज के प्रधानाचार्य व केंद्र व्यवस्थापक राम सिंह से जानकारी मांगी तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। संयुक्त निदेशक ने इसे गंभीरता से लेते हुए द्वितीय पाली की गणित की परीक्षा को निरस्त कर दिया। संयुक्त निदेशक ने इस सामूहिक नकल के लिए केंद्र व्यवस्थापक को दोषी मानते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके साथ परीक्षा में शामिल पूरे स्टाफ को भी बदल दिया गया है।


जिला विद्यालय निरीक्षक वीरेंद्र कुमार दूबे ने बताया कि राजकीय विद्यालय नगवा टिकरी के प्रधानाचार्य रज्जबअली को नया केंद्र व्यवस्थापक बनाया गया है। इसके साथ ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या नूतन खन्ना व राजकीय हाइस्कूल विशेश्वरगंज की प्रधानाचार्या श्वेता मिश्रा को परीक्षा पर नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक के तौर पर नियुक्त किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई के लिए शासन से संस्तुति की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed